Madhya Pradesh Growth Summit Gwalior on December 25

Madhya Pradesh: ग्वालियर में 25 दिसम्बर को होगी अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट

केन्द्रीय गृह मंत्री  अमित शाह शामिल होंगे, दिग्गज कारोबारी भी जुड़ेंगे निवेश की दौड़ में

भारत रत्न स्व. अटल जी की योगदान पर प्रदर्शनी लगेगी

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के नागरिकों को नए निवेश के माध्यम से रोजगार दिलवाने का कार्य निरंतर चल रहा है। इस क्रम में ग्वालियर में 25 दिसम्बर को अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट एक अभिनव प्रयास होगा। जिसके माध्यम से उच्च रोजगार सृजन करने वाले उद्यमियों का सम्मान, औद्योगिक परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जा रहा है। स्व. अटल जी की जयंती पर निवेश से रोजगार-टल संकल्प विषय पर 45 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। ग्वालियर के मेला ग्राउण्ड पर पूर्वान्ह 11.30 बजे से यह आयोजन होगा। इस अवसर पर प्रोत्साहन राशि वितरण, भूमि आवंटन, ग्वालियर व्यापार मेले के उद्घाटन और ई-जीरो एफ.आई.आर. प्रणाली के शुभारंभ के कार्य भी होंगे। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। समिट में गोदरेज इंडस्ट्रीज, ग्रीनको, वर्धमान समूह, जेके. टायर, जुपिटर वैगन्स, मैकेन फूड, डाबर इंडिया, भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड सहित अनेक औद्योगिक संस्थानों के पदाधिकारी और बिजनेस लीडर शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में वीडियो कॉन्फ्रेंस और बैठक के माध्यम से अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर पुलिस महानिदेशक श्री ए. साईं मनोहर, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर और कमिश्नर ग्वालियर से समिट की तैयारियों की जानकारी विस्तारपूर्वक प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी समारोह के समापन पर मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट-2025 भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में जहां स्व. अटल जी के जीवन और कार्यों पर आधारित चित्र शामिल किए जाएंगे, वहीं औद्योगिक परियोजनाओं के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रदेश में सफल स्टार्टअप, ओडीओपी और जीआई टैग आधारित प्रदर्शन, दो लाख करोड़ की निवेश इकाइयों के विवरण के साथ ही विभिन्न उद्योगपतियों के परिचय का प्रदर्शन भी किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों और इकाइयों के कर्मचारी उनके जीवन में रोजगार से आए सकारात्मक परिवर्तन का ब्यौरा प्रस्तुत करेंगे।
बैठक में अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट के लिए विभिन्न विभागों की भूमिका, जिलों और संभागों में रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं और उद्यमियों के सम्मान और संभाग स्तर पर उद्योगों के लिए भूमि आवंटन पर भी चर्चा हुई।
अटल जी को दी जाएगी आदरांजली
केन्द्रीय मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें आदरांजली देंगे। अटल जी की जयंती 25 दिसम्बर के अवसर पर उनके राष्ट्र को दिए गए योगदान पर भी चर्चा होगी।

×
Date : 21 December 2025 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh: ग्वालियर में 25 दिसम्बर को होगी अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]

यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर!

📰 Generate e-Paper Clip यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर! अदन, यमन। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। यमन सरकार के अनुसार, हूती लड़ाकों ने शुक्रवार को अदन स्थित राष्ट्रपति महल और […]