Adani Airports raises $750 million from international banks for

अदाणी एयरपोर्ट्स ने तेज ग्रोथ के लिए अंतरराष्ट्रीय बैंकों से जुटाए 750 मिलियन डॉलर

अदाणी एयरपोर्ट्स ने तेज ग्रोथ के लिए अंतरराष्ट्रीय बैंकों से जुटाए 750 मिलियन डॉलर

अहमदाबाद । अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने बुधवार को कहा कि उसने अंतरराष्ट्रीय बैंकों के कंसोर्टियम से बाह्य वाणिज्यिक उधार (ईसीबी) के जरिए 750 मिलियन डॉलर जुटाए हैं।
भारत के सबसे बड़े निजी हवाई अड्डा संचालक और अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) की सहायक कंपनी के अनुसार, इस राशि का उपयोग मौजूदा 40 मिलियन डॉलर के लोन को रीफाइनेंस करने, इन्फ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड में निवेश करने और छह हवाई अड्डों- अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में क्षमता विस्तार के साथ-साथ खुदरा, एफएंडबी, ड्यूटी फ्री और हवाई अड्डे के नेटवर्क में सेवाओं सहित नॉन-एयरोनॉटिकल व्यवसायों को बढ़ाने के लिए किया जाएगा। एएएचएल के सीईओ अरुण बंसल ने कहा, “अग्रणी वैश्विक वित्तीय संस्थानों द्वारा हम पर जताया गया भरोसा भारत के विमानन बुनियादी ढांचे में दीर्घकालिक मूल्य और क्षमता को दिखाता है। एएएचएल बेहतरीन ग्राहक अनुभव प्रदान करने, निर्बाध संचालन के लिए टेक्नोलॉजी के उपयोग और हवाई अड्डे के नेटवर्क में सस्टेनेबिलिटी को प्राथमिकता देने के अपने मार्ग पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।”
बंसल ने कहा कि हमारी कोशिश एएएचएल को ‘गेटवे टू गुडनेस’ बनाने, ग्राहक-केंद्रित समाधान प्रदान करने और विश्व स्तरीय हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे का निर्माण करने की है, जो सर्विस और सस्टेनेबिलिटी में वैश्विक मानक स्थापित करता हो। इस फंडिंग का नेतृत्व अबू धाबी बैंक, बार्कलेज पीएलसी, और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक द्वारा किया गया।
एएएचएल ने वित्त वर्ष 2024-25 में 9.4 करोड़ यात्रियों को आवागमन की सुविधा प्रदान की है, जबकि कंपनी की कुल क्षमता 11 करोड़ यात्रियों की है। कंपनी का उद्देश्य इस क्षमता को 2040 तक करीब तीन गुना 30 करोड़ यात्रियों तक ले जाने की है।
नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शीघ्र ही चालू होने की उम्मीद है। इस हवाई अड्डे के पहले चरण की शुरुआत से कंपनी की यात्री क्षमता में 20 लाख का इजाफा होगा। कंपनी की योजना चरणबद्ध तरीके से इस हवाई अड्डे की क्षमता सालाना 9 करोड़ यात्रियों तक बढ़ाने की है, जिससे मुंबई क्षेत्र के विमानन बुनियादी ढांचे को काफी बढ़ावा मिलेगा।
एएएचएल के पास नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड में 74 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
एएएचएल देशभर में आठ एयरपोर्ट्स का प्रबंधन और संचालन करती है, जिनकी देश के कुल यात्री ट्रैफिक में 23 प्रतिशत और एयर कार्गो ट्रैफिक का 29 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी है।

×
Date : 05 June 2025 Posted By : EDITOR
अदाणी एयरपोर्ट्स ने तेज ग्रोथ के लिए अंतरराष्ट्रीय बैंकों से जुटाए 750 मिलियन डॉलर
News Image

अदाणी एयरपोर्ट्स ने तेज ग्रोथ के लिए अंतरराष्ट्रीय बैंकों से जुटाए 750 मिलियन डॉलर

अहमदाबाद । अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने बुधवार को कहा कि उसने अंतरराष्ट्रीय बैंकों के कंसोर्टियम से बाह्य वाणिज्यिक उधार (ईसीबी) के जरिए 750 मिलियन डॉलर जुटाए हैं।
भारत के सबसे बड़े निजी हवाई अड्डा संचालक और अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) की सहायक कंपनी के अनुसार, इस राशि का उपयोग मौजूदा 40 मिलियन डॉलर के लोन को रीफाइनेंस करने, इन्फ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड में निवेश करने और छह हवाई अड्डों- अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में क्षमता विस्तार के साथ-साथ खुदरा, एफएंडबी, ड्यूटी फ्री और हवाई अड्डे के नेटवर्क में सेवाओं सहित नॉन-एयरोनॉटिकल व्यवसायों को बढ़ाने के लिए किया जाएगा। एएएचएल के सीईओ अरुण बंसल ने कहा, "अग्रणी वैश्विक वित्तीय संस्थानों द्वारा हम पर जताया गया भरोसा भारत के विमानन बुनियादी ढांचे में दीर्घकालिक मूल्य और क्षमता को दिखाता है। एएएचएल बेहतरीन ग्राहक अनुभव प्रदान करने, निर्बाध संचालन के लिए टेक्नोलॉजी के उपयोग और हवाई अड्डे के नेटवर्क में सस्टेनेबिलिटी को प्राथमिकता देने के अपने मार्ग पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।"
बंसल ने कहा कि हमारी कोशिश एएएचएल को 'गेटवे टू गुडनेस' बनाने, ग्राहक-केंद्रित समाधान प्रदान करने और विश्व स्तरीय हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे का निर्माण करने की है, जो सर्विस और सस्टेनेबिलिटी में वैश्विक मानक स्थापित करता हो। इस फंडिंग का नेतृत्व अबू धाबी बैंक, बार्कलेज पीएलसी, और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक द्वारा किया गया।
एएएचएल ने वित्त वर्ष 2024-25 में 9.4 करोड़ यात्रियों को आवागमन की सुविधा प्रदान की है, जबकि कंपनी की कुल क्षमता 11 करोड़ यात्रियों की है। कंपनी का उद्देश्य इस क्षमता को 2040 तक करीब तीन गुना 30 करोड़ यात्रियों तक ले जाने की है।
नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शीघ्र ही चालू होने की उम्मीद है। इस हवाई अड्डे के पहले चरण की शुरुआत से कंपनी की यात्री क्षमता में 20 लाख का इजाफा होगा। कंपनी की योजना चरणबद्ध तरीके से इस हवाई अड्डे की क्षमता सालाना 9 करोड़ यात्रियों तक बढ़ाने की है, जिससे मुंबई क्षेत्र के विमानन बुनियादी ढांचे को काफी बढ़ावा मिलेगा।
एएएचएल के पास नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड में 74 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
एएएचएल देशभर में आठ एयरपोर्ट्स का प्रबंधन और संचालन करती है, जिनकी देश के कुल यात्री ट्रैफिक में 23 प्रतिशत और एयर कार्गो ट्रैफिक का 29 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एयरटेल एरिना: भारत में लाइव मनोरंजन के अनुभव को नई ऊंचाइयां देने के लिए डिस्ट्रिक्ट और एयरटेल के बीच अपने तरह की पहली साझेदारी

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल एरिना: भारत में लाइव मनोरंजन के अनुभव को नई ऊंचाइयां देने के लिए डिस्ट्रिक्ट और एयरटेल के बीच अपने तरह की पहली साझेदारी भारत में लाइव मनोरंजन उद्योग के विकसित होते स्वरूप के बीच, डिस्ट्रिक्ट और एयरटेल ने समर्पित डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए दर्शकों के कनेक्टेड अनुभव को नई ऊंचाई […]

वी ने लॉन्च किया वी इंटेलिजेंस (Vi Intelligence) एजेंटिक एंटरप्राइजेज़ के भविष्य को आकार देने वाली एक एआई पहल

📰 Generate e-Paper Clip वी ने लॉन्च किया वी इंटेलिजेंस (Vi Intelligence) एजेंटिक एंटरप्राइजेज़ के भविष्य को आकार देने वाली एक एआई पहल o एआई इनोवेशन, (AI Innovation) एंटरप्राइज ट्रांसफॉर्मेशन और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए पीडब्ल्यूसी इंडिया के साथ की साझेदारी Vi, one of India’s leading telecommunications service providers, today announced the […]