Bangladesh orders were given to release leader Khaleda Zia

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद प्रमुख विपक्षी नेता खालिदा जिया की रिहाई के आदेश

 

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद प्रमुख विपक्षी नेता खालिदा जिया की रिहाई के आदेश

नई दिल्ली – बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट होने के बाद अब वहां के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने पूर्व पीएम और प्रमुख विपक्षी नेता खालिदा जिया को जेल से रिहा करने का आदेश दिया है. राष्ट्रपति ने एक आदेश जारी कर उन्हें तत्काल जेल से निकालने का आदेश दिया. बता दें कि इससे पहले बांग्लादेश में सोमवार को बवाल बढ़ने के बाद शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया और वो देश छोड़कर भारत पहुंच गईं. यहां उन्हें गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के सेफ हाउस में रखा गया है. बता दें कि बांग्लादेश में शेख हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर बीते कई दिनों से प्रदर्शन चल रहा था और 300 से ज्यादा लोग इसमें मारे जा चुके थे. शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद वहां के सेना प्रमुख ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि देश में अंतरिम सरकार का गठन किया जाएगा. हालांकि शेख हसीना के देश छोड़ने की खबर जैसे ही फैली, सैकड़ों प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में घुस गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

इंदौर में भीषण हादसा : घर के बाहर चार्ज हो रही कार बनी काल, मासूम समेत एक ही परिवार के 8 लोग जिंदा जले

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंदौर में भीषण हादसा : घर के बाहर चार्ज हो रही कार बनी काल, मासूम समेत एक ही परिवार के 8 लोग जिंदा जले – शॉर्ट सर्किट के बाद घर में फटे 4 गैस सिलेंडर; बिजली कटने से नहीं खुले डिजिटल लॉक, अंदर ही फंसे रह गए लोग इंदौर । […]

दिल्ली में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 9 की मौत, कई झुलसे

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दिल्ली में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 9 की मौत, कई झुलसे 25 अग्निशमन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, इलाके में मची अफरा-तफरी नई दिल्ली । दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार को एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में […]