Ahmedabad Plane Crash PM Modi today morning at 8.30 am

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश: आज सुबह (13 june ) 8.30 बजे घटनास्थल पर जाएंगे PM मोदी

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश: आज सुबह (13 june ) 8.30 बजे घटनास्थल पर जाएंगे PM मोदी

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह की हाईलेवल मीटिंग

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: सुबह 8.30 बजे घटनास्थल पर जाएंगे पीएम मोदी

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद गुरुवार की दोपहर में प्लेन क्रैश की भयावह घटना के बाद जहां पूरा देश स्तब्ध है तो PM मोदी ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस क्रैश में 241 लोगों की मौत हुई है। इसमें 12 क्रू मेबर्स थे। घटना के बाद गुरुवार देर शाम अहमदाबाद पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया इसके बाद वह सिविल अस्पताल गए। यहां पर उन्होंने इकलौते जीवित बचे यात्री के साथ बीजे मेडिकल कॉलेज के घायल डॉक्टरों से मुलाकात की है। आज सुबह 8.30 बजे घटनास्थल पर जाएंगे PM मोदी , सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी सुबह उस जगह पर जा सकते हैं जहां पर जहां पर लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 क्रैश हुई।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विमान क्रैश वाली जगह पर अहमदाबाद पुलिस आयुक्त जीएस मलिक के अलावा अन्य अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। इस मौके पर केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री राममोहन नायडू भी मौजूद रहे। गौरतलब हो कि पीएम मोदी ने नायडू से व्यक्तिगत तौर पर बात की थी और उन्हें अहमदाबाद पहुंचने को कहा था। सबसे पहले नायडू पहुंचे थे। इसके बाद शाह घटनास्थल पर पहुंचे थे। शाह ने कहा कि भारत सरकार, गुजरात सरकार और प्रधानमंत्री जी की ओर से सभी हताहतों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पेट्रोल और डीजल के 15 मई से पहले बढ़ सकते हैं दाम!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पेट्रोल और डीजल के 15 मई से पहले बढ़ सकते हैं दाम! युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, भारत में तेल कंपनियां को नुकसान नई दिल्ली । युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतें सातवें आसमान पर हैं। इसके बाद भी सरकारी तेल कंपनियों ने […]

थलापति को मिला वीसीके और आईयूएमएल का समर्थन पत्र, सीएम बनने का रास्ता साफ

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱थलापति को मिला वीसीके और आईयूएमएल का समर्थन पत्र, सीएम बनने का रास्ता साफ चेन्नई । तमिलनाडु में अब वीसीके के अलावा आईयूएमएल भी टीवीके के साथ आई है। आईयूएमएल ने टीवीके को बिना किसी शर्त के समर्थन दिया है। पार्टी ने शनिवार शाम को टीवीके को अपना समर्थन पत्र […]