Bomb threat on Air India flight coming from Phuket to Delhi

फुकेत से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में बम की धमकी

थाई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली । अहमदाबाद में बड़े हादसे के बाद एयर इंडिया का एक अन्य विमान भी मुसीबत में आ चुका है। यह विमान थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली के लिए जा रहा था। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। बताया जाता है कि इस विमान को लेकर बम की धमकी मिली थी। विमान में कुल 156 यात्री सवार थे। एयर इंडिया के विमान ने शुक्रवार सुबह करीब नौ बजकर तीस मिनट पर फुकेत से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन अंडमान सागर में ही विमान वापस लौटा और फिर थाई द्वीप के एयरपोर्ट पर उतर गया।
फिलहाल बम की धमकी को लेकर बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, बताया गया है कि विमान की तलाशी के दौरान किसी तरह का बम नहीं मिला है। गौरतलब है कि पिछले साल इंडियन एयरलाइंस और एयरपोर्ट्स को बड़ी संख्या में बम की झूठी धमकियां मिली थीं। पहले 10 महीनों में ही इसतरह के करीब 1000 फोन और मैसेज आए थे। साल 2023 की तुलना यह 10 गुना था।

×
Date : 13 June 2025 Posted By : EDITOR
फुकेत से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में बम की धमकी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]