Airtel Launches Priority Postpaid Service Enhanced Network

एयरटेल (Airtel) ने लॉन्च की प्रायोरिटी पोस्टपेड सेवा, ग्राहकों को मिलेगा बेहतर नेटवर्क अनुभव

5जी स्लाइसिंग तकनीक के साथ नेटवर्क को किया अपग्रेड, पोस्टपेड ग्राहकों को मिलेगी बेहतर सेवा गुणवत्ता और निर्बाध कनेक्टिविटी

नई दिल्ली : भारती एयरटेल ने आज प्रायोरिटी पोस्टपेड सेवा लॉन्च करने की घोषणा की। यह नई सेवा 5जी स्लाइसिंग तकनीक का उपयोग करती है, जिससे पोस्टपेड ग्राहकों को स्थिर और बेहतर नेटवर्क का अनुभव मिलेगा। यह सेवा विशेष रूप से उन व्यस्त ग्राहकों के लिए तैयार की गई है, जो काम, मनोरंजन या ऑनलाइन सहयोग के लिए निर्बाध कनेक्टिविटी पर निर्भर रहते हैं। इस सेवा के लिए एयरटेल ने अपने 5जी नेटवर्क को नेटवर्क स्लाइसिंग तकनीक की उन्नत क्षमताओं से सशक्त बनाया है। यह तकनीक नेटवर्क को अधिक स्मार्ट और कुशल बनाते हुए अतिरिक्त क्षमता तैयार करती है, जिससे प्रायोरिटी ग्राहकों को बेहतर और निर्बाध अनुभव सुनिश्चित किया जा सकता है। नेटवर्क क्षमता को इंटेलीजेंट और डायनेमिक तरीके से विभाजित कर एयरटेल अपने पोस्टपेड ग्राहकों को अधिक स्थिर, भरोसेमंद और लगातार बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान कर रहा है, विशेष रूप से उन परिस्थितियों में जब नेटवर्क पर ट्रैफिक का दबाव अधिक हो।
पिछले एक वर्ष में अमेरिका, सिंगापुर, यूनाइटेड किंगडम और मलेशिया जैसे कई देशों में स्लाइसिंग आधारित 5जी सेवाएं लॉन्च की गई हैं। एयरटेल का यह लॉन्च भारत में अपनी तरह का पहला कदम है। यह स्मार्ट, मजबूत और भविष्य के लिए तैयार डिजिटल नेटवर्क बनाने की दिशा में कंपनी के निरंतर निवेश को दर्शाता है। साथ ही, यह ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप अत्याधुनिक तकनीक आधारित समाधानों देने की एयरटेल की प्रतिबद्धता को भी मजबूत करता है।
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने कहा, “एयरटेल में हमारा फोकस ऐसे सार्थक समाधानों पर है, जो ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाएं। प्रायोरिटी पोस्टपेड, 5जी स्लाइसिंग तकनीक से संचालित हमारा नया समाधान है। यह ग्राहकों को तेज, स्थिर और भरोसेमंद कनेक्टिविटी प्रदान करता है, चाहे वे ट्रैफिक में क्लाइंट कॉल अटेंड कर रहे हों, किसी भीड़भाड़ वाले कॉन्सर्ट में स्ट्रीमिंग कर रहे हों या व्यस्त बाजार में कैब बुक कर रहे हों।“ एयरटेल प्रायोरिटी सेवा हमारे सभी पोस्टपेड प्लान्स पर उपलब्ध है। मौजूदा ग्राहक इसका लाभ स्वतः प्राप्त करना शुरू कर देंगे। प्रीपेड ग्राहक या वे ग्राहक जो एयरटेल प्रायोरिटी पोस्टपेड में स्विच करना चाहते हैं, वे Airtel App या किसी भी एयरटेल स्टोर के जरिए आसानी से यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
प्रायोरिटी पोस्टपेड प्लान्स
किराया प्लान प्रकार लाभ कंटेंट
449 + जीएसटी व्यक्तिगत फास्टलेन तकनीक के साथ 5G पर प्राथमिकता
• धोखाधड़ी का पता लगाने और स्पैम अलर्ट सेवाएं
• असीमित डेटा और कॉलिंग
• 3000 एसएमएस – एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले
– एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम
– 100 जीबी क्लाउड स्टोरेज
699 रुपये + जीएसटी 2 का परिवार उपरोक्त सभी, अमेज़न प्राइम , जियो हॉटस्टार
999 रुपये + जीएसटी 3 का परिवार
उपरोक्त सभी , एप्पल टीवी+, एप्पल म्यूजिक
1199 रुपये + जीएसटी 4 का परिवार

1749 रुपये + जीएसटी 5 का परिवार उपरोक्त सभी, नेटफ्लिक्स

ग्राहक किसी भी 5जी एसए सक्षम स्मार्टफोन पर, नवीनतम सॉफ्टवेयर अपग्रेड के साथ, प्रायोरिटी सेवा का लाभ उठा सकते हैं। जिन ग्राहकों के फोन में अपग्रेड पेंडिंग है, उन्हें अपने फोन की ‘सेटिंग्स’ में पेंडिंग एक्शन दिखाई देगा। ग्राहक एयरटेल ऐप पर लॉग इन करके यह भी जांच सकते हैं कि उनका फोन एयरटेल प्रायोरिटी सेवाओं के लिए तैयार है या नहीं।

×
Date : 22 May 2026 Posted By : EDITOR
एयरटेल (Airtel) ने लॉन्च की प्रायोरिटी पोस्टपेड सेवा, ग्राहकों को मिलेगा बेहतर नेटवर्क अनुभव
News Image

• 3000 एसएमएस - एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले
- एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम
- 100 जीबी क्लाउड स्टोरेज
699 रुपये + जीएसटी 2 का परिवार उपरोक्त सभी, अमेज़न प्राइम , जियो हॉटस्टार
999 रुपये + जीएसटी 3 का परिवार
उपरोक्त सभी , एप्पल टीवी+, एप्पल म्यूजिक
1199 रुपये + जीएसटी 4 का परिवार

1749 रुपये + जीएसटी 5 का परिवार उपरोक्त सभी, नेटफ्लिक्स

ग्राहक किसी भी 5जी एसए सक्षम स्मार्टफोन पर, नवीनतम सॉफ्टवेयर अपग्रेड के साथ, प्रायोरिटी सेवा का लाभ उठा सकते हैं। जिन ग्राहकों के फोन में अपग्रेड पेंडिंग है, उन्हें अपने फोन की ‘सेटिंग्स’ में पेंडिंग एक्शन दिखाई देगा। ग्राहक एयरटेल ऐप पर लॉग इन करके यह भी जांच सकते हैं कि उनका फोन एयरटेल प्रायोरिटी सेवाओं के लिए तैयार है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]

फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल

📰 Generate e-Paper Clip फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल  – ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है नई दिल्ली: भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी […]