All 241 passengers died in the Air India plane crash

Air india plane crash: B787 ड्रीमलाइनर क्रैश में सभी 241 यात्रियों की मौत , क्रैश के बाद मचा हड़कंप

Air india plane crash: B787 ड्रीमलाइनर क्रैश में सभी 241 यात्रियों की मौत , क्रैश के बाद मचा हड़कंप

गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी सवार थे, उनका भी निधन

अहमदाबाद – गुरुवार दोपहर अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के महज 5 मिनट बाद यह विमान शहर के मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 लोग सवार थे, और सभी यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि है। यह विमान B787 ड्रीमलाइनर था, जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ था। विमान ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी और कुछ ही मिनटों में एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर घनी आबादी वाले इलाके में क्रैश हो गया।
एयर इंडिया की इस इंटरनेशनल फ्लाइट में कुल 242 लोग सवार थे:
230 वयस्क यात्री
11 बच्चे, 2 नवजात शिशु 10 क्रू मेंबर, 2 पायलट
इनमें नागरिकता के आधार पर यात्री इस प्रकार थे:
169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली नागरिक,1 कनाडाई नागरिक, इस हादसे के बाद एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस फ्लाइट में सवार थे। लंदन निवासी नितिन भारद्वाज, जो रूपाणी के करीबी माने जाते हैं, ने बताया कि वह अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। बताया गया कि रूपाणी की सीट संख्या 12 थी। हादसे के बाद इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई। विमान में आग लग गई और घटनास्थल से घना काला धुआं उठता देखा गया। दमकल की गाड़ियाँ, पुलिस, और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। जांच शुरू, DGCA सक्रिय – DGCA ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे से पहले विमान की ओर से MAYDAY कॉल दी गई थी, जो दर्शाता है कि विमान उड़ान के तुरंत बाद किसी गंभीर तकनीकी संकट में फंस गया था।

×
Date : 12 June 2025 Posted By : EDITOR
Air india plane crash: B787 ड्रीमलाइनर क्रैश में सभी 241 यात्रियों की मौत , क्रैश के बाद मचा हड़कंप
News Image

Air india plane crash: B787 ड्रीमलाइनर क्रैश में सभी 241 यात्रियों की मौत , क्रैश के बाद मचा हड़कंप

गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी सवार थे, उनका भी निधन

अहमदाबाद - गुरुवार दोपहर अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के महज 5 मिनट बाद यह विमान शहर के मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 लोग सवार थे, और सभी यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि है। यह विमान B787 ड्रीमलाइनर था, जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ था। विमान ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी और कुछ ही मिनटों में एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर घनी आबादी वाले इलाके में क्रैश हो गया।
एयर इंडिया की इस इंटरनेशनल फ्लाइट में कुल 242 लोग सवार थे:
230 वयस्क यात्री
11 बच्चे, 2 नवजात शिशु 10 क्रू मेंबर, 2 पायलट
इनमें नागरिकता के आधार पर यात्री इस प्रकार थे:
169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली नागरिक,1 कनाडाई नागरिक, इस हादसे के बाद एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस फ्लाइट में सवार थे। लंदन निवासी नितिन भारद्वाज, जो रूपाणी के करीबी माने जाते हैं, ने बताया कि वह अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। बताया गया कि रूपाणी की सीट संख्या 12 थी। हादसे के बाद इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई। विमान में आग लग गई और घटनास्थल से घना काला धुआं उठता देखा गया। दमकल की गाड़ियाँ, पुलिस, और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। जांच शुरू, DGCA सक्रिय - DGCA ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे से पहले विमान की ओर से MAYDAY कॉल दी गई थी, जो दर्शाता है कि विमान उड़ान के तुरंत बाद किसी गंभीर तकनीकी संकट में फंस गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]