All Haryana schools will remain closed on 4,5 and 6 October

4,5 और 6 अक्टूबर को लिए सभी स्कूल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किया आदेश

 

4,5 और 6 अक्टूबर को लिए सभी स्कूल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किया आदेश

UNN: हरियाणा के छात्रों और अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना आई है। राज्य सरकार ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि आज यानि 4 अक्टूबर और 5 अक्टूबर 2024 को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। इसी के साथ 6 अक्टूबर को रविवार होने के कारण छुट्टी है। यह निर्णय हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए लिया गया है। इस संबंध में संबंधित जिलों के जिला प्रशासन द्वारा लिखित आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
स्कूल बंद होने का कारण : हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन ने यह फैसला लिया है कि सभी स्कूलों को बंद रखा जाएगा। दरअसल, कई स्कूलों को मतदान केंद्र के रूप में स्थापित किया गया है। स्कूलों में मतदान केंद्र स्थापित करने के लिए आवश्यक तैयारियों के लिए प्रशासन को समय चाहिए। इसलिए, स्कूलों को एक दिन पहले से ही बंद करने का निर्णय लिया गया है।

मतदान की तारीख और तैयारियां
हरियाणा असेंबली इलेक्शन 2024 की वोटिंग की तारीख 5 अक्टूबर 2024 है। इस दिन मतदाता अपने अधिकार का उपयोग कर अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। लेकिन मतदान प्रक्रिया को सुचारू और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए, स्कूलों को 4 अक्टूबर से ही बंद कर दिया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य है कि मतदान केंद्रों को एक दिन पहले ही पूरी तरह तैयार किया जा सके, ताकि वोटिंग के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी……केजरीवाल और सिसोदिया सहित 21 को बरी करना अनुचित आदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी……केजरीवाल और सिसोदिया सहित 21 को बरी करना अनुचित आदेश सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करते हुए सभी को नोटिस जारी किया नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने आबकारी नीति मामले में सीबीआई की याचिका पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद […]