Foreign Minister Jaishankar will visit Pakistan on 15-16 October

विदेश मंत्री जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे, 15-16 अक्टूबर को SCO की बैठक में शामिल होंगे

2015 में सुषमा स्वराज के बाद भारतीय नेता का पहला दौरा

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर 15-16 अक्टूबर को पाकिस्तान जाएंगे। वे इस्लामाबाद में SCO के हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार (4 अक्टूबर) को इसकी जानकारी दी। यह पिछले 9 साल में पहली बार होगा जब भारत का कोई मंत्री पाकिस्तान जाएगा। विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जायसवाल से सवाल किया गया कि क्या जयशंकर की यात्रा भारत-पाकिस्तान के रिश्तों को सुधारने की कोशिश है। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि भारत SCO चार्टर को लेकर प्रतिबद्ध है। विदेश मंत्री की यात्रा का यही कारण है। इसका कोई और मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। दरअसल, पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को SCO मीटिंग के लिए न्योता दिया था। पाकिस्तान की विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था कि बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।

×
Date : 05 October 2024 Posted By : EDITOR
विदेश मंत्री जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे, 15-16 अक्टूबर को SCO की बैठक में शामिल होंगे
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सौरव गांगुली और लव फिल्म्स की बड़ी जीत, दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘दूसरा’ के मेकर्स को दिया डिस्क्लेमर लगाने के साथ 2 करोड़ जमा करने का आदेश

📰 Generate e-Paper Clip सौरव गांगुली और लव फिल्म्स की बड़ी जीत, दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘दूसरा’ के मेकर्स को दिया डिस्क्लेमर लगाने के साथ 2 करोड़ जमा करने का आदेश सौरव गांगुली और लव फिल्म्स के हक में आया दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, ‘दूसरा’ के मेकर्स को लगा बड़ा झटका Mumbai: दिल्ली हाईकोर्ट ने माना […]

MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

📰 Generate e-Paper Clip MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर हर गांव-शहर को सड़कों से जोड़ना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टेट हाइवे से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे तक मजबूत होगा कनेक्टिविटी का नेटवर्क मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक […]