Amit Shah reached Chhattisgarh on a two-day visit

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे

रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर शुक्रवार रात रायपुर पहुंचे। शाह शनिवार को बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों के कमांडरों से बातचीत के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अधिकारियों ने बताया कि शाह के आज रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों, रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पार्टी के विधायक और वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद शाह नवा रायपुर के एक होटल के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री शनिवार दोपहर 12.10 बजे दंतेवाड़ा पहुंचेंगे तथा मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
अधिकारियों के मुताबिक, वह राज्य सरकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘बस्तर पंडुम’ उत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद शाह नक्सल विरोधी अभियानों में शामिल सुरक्षा बलों के कमांडरों से बातचीत करेंगे। उन्होंने बताया कि शाम को वह दिल्ली रवाना होने से पहले शाम 5.20 बजे नवा रायपुर के एक होटल में नक्सल विरोधी अभियानों और अन्य विभागों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री ने पहले कहा था कि केंद्र सरकार ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने का संकल्प लिया है।
गौरतलब है कि 2023 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान तेज हो गए हैं। पिछली जनवरी से सुरक्षा बलों ने कई मुठभेड़ों में करीब 350 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें से ज्यादातर बस्तर क्षेत्र से हैं। हाल ही में 29 मार्च को बस्तर क्षेत्र में हुई दो मुठभेड़ों में 11 महिलाओं समेत 18 नक्सली मारे गए। शाह ने मंगलवार (एक अप्रैल) को बताया था कि भारत में वामपंथी उग्रवाद से सबसे अधिक प्रभावित जिलों की संख्या 12 से घटकर छह हो गई है।
शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, ” मोदी सरकार नक्सलवाद के प्रति निर्मम दृष्टिकोण और सर्वव्यापी विकास के लिए अथक प्रयासों के साथ सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध भारत का निर्माण कर रही है। भारत 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह से जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए दृढ़ संकल्पित है।”

×
Date : 05 April 2025 Posted By : EDITOR
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे
News Image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे

रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर शुक्रवार रात रायपुर पहुंचे। शाह शनिवार को बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों के कमांडरों से बातचीत के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अधिकारियों ने बताया कि शाह के आज रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों, रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पार्टी के विधायक और वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद शाह नवा रायपुर के एक होटल के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री शनिवार दोपहर 12.10 बजे दंतेवाड़ा पहुंचेंगे तथा मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
अधिकारियों के मुताबिक, वह राज्य सरकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम 'बस्तर पंडुम' उत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद शाह नक्सल विरोधी अभियानों में शामिल सुरक्षा बलों के कमांडरों से बातचीत करेंगे। उन्होंने बताया कि शाम को वह दिल्ली रवाना होने से पहले शाम 5.20 बजे नवा रायपुर के एक होटल में नक्सल विरोधी अभियानों और अन्य विभागों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री ने पहले कहा था कि केंद्र सरकार ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने का संकल्प लिया है।
गौरतलब है कि 2023 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान तेज हो गए हैं। पिछली जनवरी से सुरक्षा बलों ने कई मुठभेड़ों में करीब 350 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें से ज्यादातर बस्तर क्षेत्र से हैं। हाल ही में 29 मार्च को बस्तर क्षेत्र में हुई दो मुठभेड़ों में 11 महिलाओं समेत 18 नक्सली मारे गए। शाह ने मंगलवार (एक अप्रैल) को बताया था कि भारत में वामपंथी उग्रवाद से सबसे अधिक प्रभावित जिलों की संख्या 12 से घटकर छह हो गई है।
शाह ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा था, " मोदी सरकार नक्सलवाद के प्रति निर्मम दृष्टिकोण और सर्वव्यापी विकास के लिए अथक प्रयासों के साथ सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध भारत का निर्माण कर रही है। भारत 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह से जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए दृढ़ संकल्पित है।''

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

DPIAF Kolkata 2026: Tirath Singh Rawat and Ashok Kirtania Felicitate Bhojpuri Film Promoter Sanjay Bhushan Patiyala

📰 Generate e-Paper Clip DPIAF Kolkata 2026: Tirath Singh Rawat and Ashok Kirtania Felicitate Bhojpuri Film Promoter Sanjay Bhushan Patiyala Kolkata – In a grand ceremony held today at the National Library Auditorium, Alipore, Kolkata, well-known Bollywood and Bhojpuri film publicist and film producer Sanjay Bhushan Patiyala was honoured with the prestigious Dadasaheb Phalke Icon […]