amroha mein maalgaadi ke 6 dibbe patri se utare

अमरोहा में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, दिल्ली-लखनऊ को जोड़ने वालेदोनों रेलवे ट्रैक बंद

 

अमरोहा में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, दिल्ली-लखनऊ को जोड़ने वालेदोनों रेलवे ट्रैक बंद

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शनिवार को मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके बाद दिल्ली को लखनऊ से जोड़ने वाली रेलवे लाइन के दोनों ट्रैक बंद हो गए, और रेलवे यातायात प्रभावित हुआ। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। इस घटना पर अमरोहा के जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह चहल ने बात की है। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मालगाड़ी में कंटेनर थे और शनिवार शाम लगभग 7 बजकर 10 मिनट पर यह दुर्घटना हुई। इस दौरान मालगाड़ी के बीच से 5-6 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं, और कुछ डिब्बे पलट गए हैं। ड्राइवर की तरफ के अगले चार डिब्बे सुरक्षित लाइन पर नहीं है। पूरा पुलिस प्रशासन यहां मौजूद है, रेलवे वाले भी आ रहे हैं। इस घटना के पीछे का कोई कारण अभी नहीं नजर आ रहा है। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि लाइन के ऊपर डिब्बे बिखरे हुए हैं, लाइन दिखाई नहीं दे रही है। डिब्बों का उतरना जांच का विषय है, फिलहाल यहां के ट्रैक बाधित हैं। जानकारी के मुताबिक ट्रेनों की आवाजाही को सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक मार्ग खोला गया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गुरुवार को ऐसी ही घटना हुई थी। चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण बड़ा हादसा हुआ था। चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही एक ट्रेन के कुछ डिब्बों के पटरी से उतर जाने से चार लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

BRICS Summit 2026: संघर्ष और बढ़ते वैश्विक ध्रुवीकरण पर जताई चिंता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BRICS Summit 2026: संघर्ष और बढ़ते वैश्विक ध्रुवीकरण पर जताई चिंता नई दिल्ली में BRICS नेताओं ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जारी संघर्षों और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में बढ़ते ध्रुवीकरण व विखंडन पर गंभीर चिंता जताई। नई दिल्ली घोषणा-2026 में वैश्विक सैन्य खर्च में लगातार वृद्धि पर भी चिंता व्यक्त […]

Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds Phra Wachirayan Wi has been arrested on suspicion of embezzling £2million for his monastery, alongside a suspected female accomplice he was caught having sex with Ayutthaya के बौद्ध मठ के अब्बट पर बड़ा एक्शन, […]