upi se jud rahe har mahine 60 lakh new upbhokta

यूपीआई से जुड़ रहे हर महीने 60 लाख नए उपभोक्ता, वैश्विक स्तर पर इसे अपनाने में आई तेजी

 

यूपीआई से जुड़ रहे हर महीने 60 लाख नए उपभोक्ता, वैश्विक स्तर पर इसे अपनाने में आई तेजी

नई दिल्ली। भारत सरकार के द्वारा डिजिटल भुगतान को तेज करने की कोशिश रंग ला रही है। इसमें वृद्धि जारी है और यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) अब हर महीने 60 लाख नए उपभोक्ताओं को जोड़ रहा है। यूपीआई लेनदेन में ये शानदार वृद्धि यूपीआई के जरिए रुपे क्रेडिट कार्ड और विदेशों में सेवा के लॉन्च को बढ़ावा मिलने की वजह से आई है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, जून में यूपीआई प्लेटफॉर्म पर लेनदेन की संख्या साल-दर-साल 49 प्रतिशत बढ़कर 13.9 बिलियन हो गई और ट्रांजेक्शन वैल्यू 36 प्रतिशत बढ़कर 20.1 ट्रिलियन रुपये हो गया। इसके साथ ही इसके जरिए औसत दैनिक लेनदेन संख्या 463 मिलियन और औसत दैनिक राशि 66,903 करोड़ रही। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की मुख्य परिचालन अधिकारी प्रवीना राय के अनुसार, रुपे क्रेडिट कार्ड की बाजार हिस्सेदारी तीन साल में 1 प्रतिशत से बढ़कर 10 प्रतिशत हो गई है।
दिल्ली में एक मीडिया कार्यक्रम में बोलते हुए, उन्होंने कहा कि “हर महीने, यूपीआई 3 से 6 मिलियन उपभोक्ता जोड़ता है।” भारत में यूपीआई की सफलता ने कई देशों में वैश्विक सहयोग को बढ़ावा दिया है। यूएई स्थित अल माया सुपरमार्केट ने देश में अपने आउटलेट्स पर यूपीआई-आधारित भुगतान स्वीकार करने की घोषणा की है।
एनपीसीआई के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष और स्वतंत्र निदेशक अजय कुमार चौधरी के अनुसार, यूपीआई वैश्विक हो गया है और इंडिया स्टैक की प्रमुख पेशकश अब पेरिस में एफिल टॉवर, पेरिस ओलंपिक से पहले हौसमैन में गैलरीज लाफायेट के प्रमुख स्टोर और मध्य पूर्व के कुछ देशों में उपलब्ध है। चौधरी ने इस सप्ताह आईएएनएस को बताया, एनपीसीआई ने आने वाले वर्षों में प्रति दिन 1 बिलियन यूपीआई लेनदेन हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य भी रखा है। डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर सरकार का जोर युवा और तकनीक-प्रेमी आबादी के साथ फिनटेक क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में सही कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds Phra Wachirayan Wi has been arrested on suspicion of embezzling £2million for his monastery, alongside a suspected female accomplice he was caught having sex with Ayutthaya के बौद्ध मठ के अब्बट पर बड़ा एक्शन, […]

BRICS Summit: PM मोदी और गुटेरस की अहम मुलाकात, वैश्विक संघर्षों पर हुआ मंथन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BRICS Summit: PM मोदी और गुटेरस की अहम मुलाकात, वैश्विक संघर्षों पर हुआ मंथन नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुटेरस और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच शुक्रवार को द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया और यूक्रेन […]