Ananya is more talked about on social media than in films

फिल्मों में कम, सोशल मीडिया पर ज्यादा चर्चा में रहती है अनन्या

 

Mumbai: अभिनेत्री अनन्या पांडे फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वे हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में, वे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल हुईं। इस शादी में वे वॉकर ब्लैंको के साथ दिखीं, जिससे उनके नए रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। बता दें, वॉकर ब्लैंको अमेरिका के शिकागो, इलिनोइस के निवासी हैं। उन्होंने अपनी ज्यादातर जिंदगी मियामी और फ्लोरिडा में बिताई है। उन्होंने फ्लोरिडा के वेस्टमिंस्टर क्रिश्चियन स्कूल से अपनी शिक्षा पूरी की है। वॉकर ब्लैंको सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनकी पोस्ट में जानवरों से जुड़ी कई तस्वीरें देखने को मिलती हैं, जैसे कि सांप, तोते और मगरमच्छ। इसके अलावा, वे ट्रैवलिंग के भी शौक़ीन हैं और अपने इंस्टाग्राम पर स्कूबा डाइविंग, यॉट की सवारी, सनसेट और बीच की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। वॉकर ब्लैंको एक पूर्व मॉडल हैं और रिपोर्ट्स के अनुसार, अब वे जामनगर के वंतारा में अंबानी के साथ काम कर रहे हैं। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वे भारत में नौकरी के लिए हैं या किसी अन्य वजह से यहां आए हैं। ऐसा लगता है कि अनन्या पांडे को अब नया प्यार मिल गया है और उनकी निजी जिंदगी के नए चैप्टर पर सबकी निगाहें हैं। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की निजी जिंदगी अक्सर चर्चा में रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Imagine If’s Kaliyug Rising – The Beginning, directed by award winning filmmaker Prataya Saha, becomes India’s only film in Global Top 10

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Imagine If’s Kaliyug Rising – The Beginning, directed by award winning filmmaker Prataya Saha, becomes India’s only film in Global Top 10 Mumbai: In a landmark moment for Indian AI cinema, Kalyug Rising – The Beginning secured a spot among the Top 10 at the prestigious Higgsfield “Make Your Action” […]

आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने बेटे के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, शेयर की बेहद क्यूट फोटो, बोले- “हैप्पी बर्थडे मेरे चिन्नी बाबू”

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने बेटे के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, शेयर की बेहद क्यूट फोटो, बोले- “हैप्पी बर्थडे मेरे चिन्नी बाबू” Mumbai: आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे के जन्मदिन पर एक स्पेशल सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करके फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ की एक प्यारी सी झलक […]