The show will be of nine episodes, follow my friend Urfi Javed

नौ एपिसोड का होगा शो फॉलो कर लो यार उर्फी जावेद

 

Mumbai: अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर उर्फी जावेद का शो का नाम फॉलो कर लो यार है, जो कि नौ एपिसोड का होगा। यह शो 23 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा। इसमें ऑडियो-विजुअल स्टोरीटेलिंग का एक अनस्क्रिप्टेड कॉन्सेप्ट रखा गया है। एक ऐसी हस्ती, जिसे कुछ लोग नफरत करते हैं और कुछ लोग प्यार करते हैं। लेकिन, इसके बावजूद कोई भी उसे अनदेखा नहीं कर पाता है, फॉलो कर लो यार उर्फी जावेद के इर्द-गिर्द के उन्हीं रहस्य को सामने लाएगा। यह वेब सीरीज उर्फी के जीवन, उसके सफर और मुश्किलों को पार करने के बारे में है। इन्हीं सब बातों को मुख्य रूप से वेब सीरीज में दिखाया जाएगा। साथ ही उर्फी के खराब पारिवारिक जीवन के बारे में भी फोकस होगा। प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल के प्रमुख निखिल मधोक ने एक बयान में कहा, ‘महत्वाकांक्षा की कहानियां हमेशा दर्शकों को पसंद आती हैं और लखनऊ की एक साधारण लड़की से देश के सबसे पहचाने जाने वाले चेहरे तक उर्फी की यात्रा किसी प्रेरणा से कम नहीं है। उन्होंने कहा, उनकी कहानी फैशन और मनोरंजन की दुनिया में अपना अनूठा रास्ता बनाने के संकल्प और जुनून को दिखाती है।

×
Date : 16 August 2024 Posted By : EDITOR
नौ एपिसोड का होगा शो फॉलो कर लो यार उर्फी जावेद
News Image

 

Mumbai: अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर उर्फी जावेद का शो का नाम फॉलो कर लो यार है, जो कि नौ एपिसोड का होगा। यह शो 23 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा। इसमें ऑडियो-विजुअल स्टोरीटेलिंग का एक अनस्क्रिप्टेड कॉन्सेप्ट रखा गया है। एक ऐसी हस्ती, जिसे कुछ लोग नफरत करते हैं और कुछ लोग प्यार करते हैं। लेकिन, इसके बावजूद कोई भी उसे अनदेखा नहीं कर पाता है, फॉलो कर लो यार उर्फी जावेद के इर्द-गिर्द के उन्हीं रहस्य को सामने लाएगा। यह वेब सीरीज उर्फी के जीवन, उसके सफर और मुश्किलों को पार करने के बारे में है। इन्हीं सब बातों को मुख्य रूप से वेब सीरीज में दिखाया जाएगा। साथ ही उर्फी के खराब पारिवारिक जीवन के बारे में भी फोकस होगा। प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल के प्रमुख निखिल मधोक ने एक बयान में कहा, ‘महत्वाकांक्षा की कहानियां हमेशा दर्शकों को पसंद आती हैं और लखनऊ की एक साधारण लड़की से देश के सबसे पहचाने जाने वाले चेहरे तक उर्फी की यात्रा किसी प्रेरणा से कम नहीं है। उन्होंने कहा, उनकी कहानी फैशन और मनोरंजन की दुनिया में अपना अनूठा रास्ता बनाने के संकल्प और जुनून को दिखाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Sonu Nigam and Savaniee Ravindrra Celebrate a Mother’s Unconditional Love with ‘Aaya’ from Ganesh: Dust to Stardust

📰 Generate e-Paper Clip Sonu Nigam and Savaniee Ravindrra Celebrate a Mother’s Unconditional Love with ‘Aaya’ from Ganesh: Dust to Stardust Mumbai: The makers of Ganesh: Dust to Stardust unveiled ‘Aaya’, a soulful musical composition featuring the melodious voices of celebrated singer Sonu Nigam and talented vocalist Savaniee Ravindrra, at a grand launch event at […]

अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण!

📰 Generate e-Paper Clip अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण! Mumbai: फिल्म ‘प्यादे’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता अब और भी बढ़ गई है। हाल ही में मुंबई में एक खास ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान फिल्म के मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज़ कर दिया। शाइनिंग मून […]