Ananya is more talked about on social media than in films

फिल्मों में कम, सोशल मीडिया पर ज्यादा चर्चा में रहती है अनन्या

Mumbai: अभिनेत्री अनन्या पांडे फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वे हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में, वे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल हुईं। इस शादी में वे वॉकर ब्लैंको के साथ दिखीं, जिससे उनके नए रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। बता दें, वॉकर ब्लैंको अमेरिका के शिकागो, इलिनोइस के निवासी हैं। उन्होंने अपनी ज्यादातर जिंदगी मियामी और फ्लोरिडा में बिताई है। उन्होंने फ्लोरिडा के वेस्टमिंस्टर क्रिश्चियन स्कूल से अपनी शिक्षा पूरी की है। वॉकर ब्लैंको सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनकी पोस्ट में जानवरों से जुड़ी कई तस्वीरें देखने को मिलती हैं, जैसे कि सांप, तोते और मगरमच्छ। इसके अलावा, वे ट्रैवलिंग के भी शौक़ीन हैं और अपने इंस्टाग्राम पर स्कूबा डाइविंग, यॉट की सवारी, सनसेट और बीच की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। वॉकर ब्लैंको एक पूर्व मॉडल हैं और रिपोर्ट्स के अनुसार, अब वे जामनगर के वंतारा में अंबानी के साथ काम कर रहे हैं। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वे भारत में नौकरी के लिए हैं या किसी अन्य वजह से यहां आए हैं। ऐसा लगता है कि अनन्या पांडे को अब नया प्यार मिल गया है और उनकी निजी जिंदगी के नए चैप्टर पर सबकी निगाहें हैं। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की निजी जिंदगी अक्सर चर्चा में रहती है।

×
Date : 16 August 2024 Posted By : EDITOR
फिल्मों में कम, सोशल मीडिया पर ज्यादा चर्चा में रहती है अनन्या
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Ramayana Movie Review – मूवी रिव्यू: भव्यता, भावनाओं और आस्था का संगम है ‘रामायण पार्ट 1’

📰 Generate e-Paper Clip Ramayana Movie Review – मूवी रिव्यू: भव्यता, भावनाओं और आस्था का संगम है ‘रामायण पार्ट 1’ रणबीर कपूर बने श्रीराम, यश का रावण अवतार प्रभावशाली डायरेक्टर :नितेश तिवारी रेटिंग:3.5 रणबीर कपूर ने निभाया राम का किरदार, यश के रावण अवतार ने खींचा ध्यान, साई पल्लवी की सादगी और रवि दुबे के अभिनय […]

THIS DIWALI, BRING HOME THE CELEBRATIONS, FAMILY DRAMA AND LOTS OF LOVE WITH ‘DILWALI DIWALI’ AND ‘MEETHE MEIN KYA HAI’ ON NETFLIX

📰 Generate e-Paper Clip THIS DIWALI, BRING HOME THE CELEBRATIONS, FAMILY DRAMA AND LOTS OF LOVE WITH ‘DILWALI DIWALI’ AND ‘MEETHE MEIN KYA HAI’ ON NETFLIX From heartwarming family reunions to unexpected twists and festive chaos, Netflix brings two stories that capture the many flavours of Diwali, making for the perfect family watch this festive […]