Another controversial boxer started the Paris Olympics victory

पेरिस ओलंपिक में एक और विवादित मुक्केबाज ने जीत से किया आगाज

नई दिल्ली। पेरिस में खेले जा रहे ओलंपिक गेम्स में ताइवान की ‘विवादित’ मुक्केबाज लिन यू-टिंग ने जीत के साथ आगाज किया है। महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग मुक्केबाजी में लिन यू-टिंग ने उज्बेकिस्तान की सितोरा तुर्दीबेकोवा को हरा दिया। दरअसल लिन यू-टिंग के जेंडर को लेकर विवाद मचा हुआ है। लिन पर पुरुषों वाले गुणसूत्र होने का दावा किया जा रहा है। इससे पहले 2023 में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) द्वारा दिल्ली में आयोजित विश्व चैंपियनशिप से लिन को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। अब अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने लिन को ओलंपिक में खेलने के लिए मंजूरी दे दी है, जिसको लेकर मुक्केबाजों और फैंस में नाराजगी देखी जा रही है। इतना ही नहीं अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने वित्तीय, नैतिक और संचालन मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ ओलंपिक से जिम्मेदारी भी ले ली है। पेरिस ओलंपिक में लिन से पहले भी एक और मुक्केबाज को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। अल्जीरिया की इमाने खेलीफ पर भी पुरुष गुणसूत्र होने का आरोप है। लिन की तरह ही इमाने खेलीफ को भी 2023 में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) द्वारा दिल्ली में आयोजित विश्व चैंपियनशिप से हटा दिया गया था।

×
Date : 04 August 2024 Posted By : EDITOR
पेरिस ओलंपिक में एक और विवादित मुक्केबाज ने जीत से किया आगाज
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]

भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट इंदौर : भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली […]