Manu Bhaker Missed Hat-trick Of Medals In Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में मेडल की हैट्रिक लगाने से चूकीं मनु भाकर

नई दिल्ली। भारत की निशानेबाज मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में मेडल की हैट्रिक लगाने से सिर्फ एक अंक से चूक गईं। 25 मीटर एयर पिस्टल महिला एकल के फाइनल में मनु चौथे स्थान पर रहीं। आठ सीरीज के बाद मनु और हंगरी की वेरोनिका मेजर दोनों 28-28 अंकों के साथ बराबरी पर थीं। एलिमिनेशन राउंड में हंगरी की वेरोनिका ने 5 में से 3 शॉट सही लगाए जबकि वहीं मनु 5 में से 2 शॉट ही निशाने पर लगा सकीं और एक अंक से पिछड़ गईं। मनु भाकर इससे पहले इसी ओलंपिक में दो ब्रॉन्ज मेडल जीत कर इतिहास रच चुकी हैं। मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में तीन प्रतिस्पर्धाओं के लिए क्वालिफाई किया था। मनु ने सबसे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल महिला एकल प्रतिस्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसी के साथ निशानेबाजी में मेडल जीतकर उन्होंने भारत का 20 साल का सूखा खत्म किया। इसके बाद 10 मीटर एयर पिस्टल डब्ल्स में मनु ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर देश के लिए एक और ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसी के साथ एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। मगर आज 25 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में मनु मेडल नहीं जीत सकीं। पिस्टल निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा में पदक से चूकने के बाद अब आज भारत को तीरंदाजी में पदक की उम्मीद है। तीरंदाजी में महिला एकल प्रतिस्पर्धा में आज दीपिका कुमारी देश के लिए मेडल जीत सकती हैं। वहीं भजन कौर से भी आशा है।

×
Date : 04 August 2024 Posted By : EDITOR
Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में मेडल की हैट्रिक लगाने से चूकीं मनु भाकर
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]