'अंतिम' का रोमांटिक गाना 'होने लगा' रिलीज - See video - Update Now News

‘अंतिम’ का रोमांटिक गाना ‘होने लगा’ रिलीज – See video

 

मुंबई: सलमान खान और आयुष शर्मा-स्टारर ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म के लिए उत्साह का एक कारण इसका साउंडट्रैक भी है। फिल्म के ‘विघ्नहर्ता’ और ‘भाई का जन्मदिन’ गाने पहले ही धमाल मचा चुके है। फिल्म के निमार्ताओं ने अब तीसरा गाना ‘होने लगा’ जारी किया है। यह एक रोमांटिक गाना है। गाने में आयुष शर्मा और महिमा मकवाना की रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। गाने को जुबिन नौटियाल ने गाया है। ‘होने लगा’ का संगीत रवि बसरूर ने दिया है, जिसके बोल शब्बीर अहमद ने लिखे हैं और कोरियोग्राफी शबीना खान और उमेश जाधव ने की है। अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित, सलमान खान द्वारा निर्मित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है और यह 26 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सिनेमाई जादू का नया अनुभव लेकर आई ‘MAGICC’, ऋषभ शेट्टी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सिनेमाई जादू का नया अनुभव लेकर आई ‘MAGICC’, ऋषभ शेट्टी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज! ऋषभ शेट्टी की मल्टीलिंगुअल शॉर्ट फिल्म ‘मैजिक’ अब यूट्यूब पर रिलीज़, हिंदी में भी आएगी फिल्म रिशभ शेट्टी एक बार फिर नए हुनर और नई प्रतिभाओं को मौका देने के अपने सिलसिले को […]

Parvathy Thiruvothu’s First Look as Police Officer Aleena Abraham from Pradhama Drishtya Kuttakkar Out

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Parvathy Thiruvothu’s First Look as Police Officer Aleena Abraham from Pradhama Drishtya Kuttakkar Out Mumbai: National Award winner Parvathy Thiruvothu is stepping into a never-before-seen avatar with her upcoming Malayalam thriller Pradhama Drishtya Kuttakkar. The first look of the actor as Aleena Abraham has now been unveiled, offering a glimpse […]