Asaram Bapu gets 7 days parole

Jaipur: आसाराम बापू को मिली 7 दिन की पेरोल, राजस्थान हाईकोर्ट ने अर्जी की मंजूर

आसाराम बापू को मिली 7 दिन की पेरोल, राजस्थान हाईकोर्ट ने अर्जी की मंजूर

जयपुरः राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद आसाराम बापू को 7 दिन की पेरोल मिल गई है। राजस्थान हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र में इलाज के लिए आसाराम बापू को यह पेरोल दी है। आपको बता दें कि 31 अगस्त 2013 को आसाराम बापू की गिरफ्तारी हुई थी। तब से जेल के बाहर की खुली हवा बापू को फिर कभी नसीब नहीं हुई। हालांकि, इस दौरान जोधपुर सेंट्रल जेल का दरवाजा कई बार खुला। कई कैदी जेल से रिहा हो गए। यहां तक कि इस जेल में सलमान खान जैसे सेलिब्रिटी भी बाबा के रहते हुए अंदर आए और तीन दिन में ही बाहर आ गए, जिन्हें लेकर बापू अक्सर शिकायत करते रहते थे। आसाराम बापू रेप और मर्डर के केस में करीब 11 साल से राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद हैं।
नाबालिग बच्ची से किया था बलात्कार
आसाराम बापू का मानना है कि सलमान जैसा आना भी कोई जेल आना है. पता ही नहीं चलता कि कब आए और कब गए। यहां 15 से ज्यादा कोशिशों के बाद भी ज़मानत नहीं मिली। जिंदगी की उम्मीदों ने दम तोड़ दिया। अब ले-देकर आखिरी उम्मीद गुजरात हाई कोर्ट पर टिकी है, जहां आसाराम बापू ने अपनी सजा की बर्खास्तगी के लिए रिट लगाई है। मगर, इसका फैसला कब आएगा, ये कोई नहीं जानता। आसाराम बापू जोधपुर जेल में इसलिए हैं क्योंकि उन पर इलज़ाम है कि उन्होंने वहीं एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार किया था।
रेप के दो मामलों में दोषी है आसाराम
अदालत में की गई इसी अपील में आसाराम ने जो बातें लिखी हैं, वो कम अजीबोगरीब नहीं है। आसाराम ने खुद पर दर्ज मुकदमे को ही झूठा करार दिया है और कहा है कि जब ये घटना होने की बात कही जा रही है, तब उनकी उम्र 64 साल की थी और लड़की की 21 साल की। ऐसे में अगर लड़की चाहती, तो वो उन्हें धक्का देकर बच सकती थी। लेकिन ये तो रही गुजरात वाले मुकदमे की बात, राजस्थान के मुकदमे में आसाराम जो सजा भोग रहे हैं, वो अलग है और ये केस आसाराम के गले की सबसे बड़ी हड्डी है।

×
Date : 14 August 2024 Posted By : EDITOR
Jaipur: आसाराम बापू को मिली 7 दिन की पेरोल, राजस्थान हाईकोर्ट ने अर्जी की मंजूर
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

📰 Generate e-Paper Clip MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर हर गांव-शहर को सड़कों से जोड़ना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टेट हाइवे से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे तक मजबूत होगा कनेक्टिविटी का नेटवर्क मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक […]

प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति वनों के संवर्धन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों के लिए 17 हजार 240 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति पन्ना, विदिशा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और उज्जैन की सिंचाई परियोजनाओं […]