The threat of infiltration from Bangladesh increased

भारत का समुद्र में भी अलर्ट जारीः बांग्लादेश से घुसपैठ का खतरा बढ़ा

 

UNN: बांग्लादेश में तख्तापलट और हाल की राजनीतिक उथल-पुथल के मद्देनजर, भारत ने समुद्री मार्गों के जरिए किसी भी तरह की घुसपैठ को रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। भारतीय तटरक्षक बल ने समंदर में अपनी निगरानी को और कड़ा कर दिया है और अलर्ट जारी किया है। भारतीय तटरक्षक बल ने सोमवार को एक बयान में कहा, “बांग्लादेश में हाल की राजनीतिक घटनाओं और तेजी से बदलते हालात को देखते हुए, हमने समुद्री सीमा पर निगरानी को बढ़ा दिया है। समुद्री मार्गों के जरिए घुसपैठ के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए तटरक्षक बल की सभी परिचालन इकाइयों को तैनात किया गया है।”तटरक्षक बल ने बताया कि अपतटीय गश्ती जहाज (ओपीवी) और त्वरित गश्ती जहाज (एफपीवी) को भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर तैनात किया गया है। भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने बांग्लादेश की राजनीतिक अस्थिरता के चलते संभावित सुरक्षा खतरों को ध्यान में रखते हुए व्यापक सुरक्षा उपाय किए हैं। इस कदम का उद्देश्य बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ को रोकना और भारतीय तटीय क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

×
Date : 14 August 2024 Posted By : EDITOR
भारत का समुद्र में भी अलर्ट जारीः बांग्लादेश से घुसपैठ का खतरा बढ़ा
News Image

 

UNN: बांग्लादेश में तख्तापलट और हाल की राजनीतिक उथल-पुथल के मद्देनजर, भारत ने समुद्री मार्गों के जरिए किसी भी तरह की घुसपैठ को रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। भारतीय तटरक्षक बल ने समंदर में अपनी निगरानी को और कड़ा कर दिया है और अलर्ट जारी किया है। भारतीय तटरक्षक बल ने सोमवार को एक बयान में कहा, "बांग्लादेश में हाल की राजनीतिक घटनाओं और तेजी से बदलते हालात को देखते हुए, हमने समुद्री सीमा पर निगरानी को बढ़ा दिया है। समुद्री मार्गों के जरिए घुसपैठ के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए तटरक्षक बल की सभी परिचालन इकाइयों को तैनात किया गया है।"तटरक्षक बल ने बताया कि अपतटीय गश्ती जहाज (ओपीवी) और त्वरित गश्ती जहाज (एफपीवी) को भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर तैनात किया गया है। भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने बांग्लादेश की राजनीतिक अस्थिरता के चलते संभावित सुरक्षा खतरों को ध्यान में रखते हुए व्यापक सुरक्षा उपाय किए हैं। इस कदम का उद्देश्य बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ को रोकना और भारतीय तटीय क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]