केंद्र पर हमला, सरकार ने महामारी की स्थिति का कुप्रबंधन किया - सोनिया गांधी  - Update Now News

केंद्र पर हमला, सरकार ने महामारी की स्थिति का कुप्रबंधन किया – सोनिया गांधी 

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस महामारी के मामलों की संख्या में हो रही वृद्धि के बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार ने महामारी की स्थिति का कुप्रबंधन किया है। टीकों के निर्यात के फलस्वरूप देश में इसकी कमी होने दी है। उन्होंने कांग्रेस में पारदर्शिता होने की बात पर भी जोर दिया और विपक्ष द्वारा शासित राज्यों में से मामलों की संख्या और मौतों का सही आंकड़ा पेश किए जाने की भी बात कही और साथ ही सरकार को भारत में टीकाकरण अभियान में गौर फरमाने को कहा। उनकी यह टिप्पणी कांग्रेस शासित राज्यों और गठबंधन वाले राज्यों से पार्टी के मंत्रियों संग की गई एक बैठक के दौरान आई, जिसमें कोविड-19 से लड़ने के प्रयासों, टीके और वेंटिलेटर्स की उपलब्धता की समीक्षा की गई। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस दौरान मौजूद रहे। सोनिया गांधी ने कहा, “कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है, ऐसे में मुख्य विपक्षी दल के तौर पर हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम इन मुद्दों को उठाएं और सरकार पर दबाव बनाए कि वह जनसंपर्क की तरकीबें अपनाने के बजाय जनहित में काम करें।” वह आगे कहती हैं, “पारदर्शिता होनी चाहिए। सरकार को कांग्रेस शासित सहित अन्य राज्यों में संक्रमण और मौत के सही आंकड़े पेश करने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]