Bajaj, Hero and TVS two-wheelers abound in Colombia

कोलंबिया में बजाज, हीरो और टीवीएस के दो पहिया वाहनों की भरमार से गदगद हुए राहुल गांधी

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कोलंबिया में भारतीय कंपनियों के दो पहिया वाहनों की भरमार देखकर कंपनी की सराहना की और कहा कि इन्हे देखकर गौरव महसूस होता है। बता दें कि इन दिनों राहुल गांधी कोलंबिया के दौरे पर हैं और उन्होंने दो पहिया वाहन कंपनी बजाज, हीरो और टीवीएस की कामयाबी पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फोटो शेयर किया। इस फोटो में राहुल गांधी एक बाइक के साथ नजर आ रहे हैं, जो बजाज कंपनी की है। उन्होंने इस फोटो को एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए लिखा, बजाज, हीरो और टीवीएस को कोलंबिया में इतना अच्छा प्रदर्शन करते देख गर्व हो रहा है। यह दिखाता है कि भारतीय कंपनियां इनोवेशन से जीत सकती हैं, न कि क्रोनीजम से। शानदार काम, बधाई…। इससे पहले, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कोलंबिया में लोकतंत्र और भारत-चीन रिश्तों को लेकर बयान दिए थे, जिस पर भाजपा ने सवाल उठाए थे। राहुल गांधी ने कोलंबिया के ईआईए विश्वविद्यालय में एक संवाद कार्यक्रम में कहा था कि भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा लोकतंत्र पर हमला है। राहुल गांधी ने कहा, भारत में कई धर्म, परंपराएं और भाषाएं हैं। लोकतांत्रिक प्रणाली इन सभी को स्थान देती है, लेकिन अभी भारत में लोकतंत्र पर हर तरफ से हमला हो रहा है। राहुल के इस बयान पर भाजपा ने सवाल उठाए और भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, राहुल गांधी विदेश में हैं। अच्छा होता विजयादशमी के अवसर पर देशवासियों को बधाई देते, लेकिन वे भारत के खिलाफ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश के खिलाफ बोलने की आदत है। वह प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ झूठे आरोप लगाते हैं। राहुल गांधी सब कुछ बेबुनियाद बातें करते हैं। विदेश में आप कहते हैं कि लोकतंत्र नहीं है। आप चीन की तारीफ करते हैं, आपका चीन प्रेम दिखता है।

×
Date : 03 October 2025 Posted By : EDITOR
कोलंबिया में बजाज, हीरो और टीवीएस के दो पहिया वाहनों की भरमार से गदगद हुए राहुल गांधी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]

यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर!

📰 Generate e-Paper Clip यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर! अदन, यमन। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। यमन सरकार के अनुसार, हूती लड़ाकों ने शुक्रवार को अदन स्थित राष्ट्रपति महल और […]