Resumption of direct air services between India and China

भारत-चीन के बीच डायरेक्ट फ्लाइट 26 अक्टूबर से शुरू होगी, 5 साल से बंद थी सर्विस

✈️ भारत-चीन के बीच डायरेक्ट फ्लाइट 26 अक्टूबर से शुरू होगी, 5 साल से बंद थी सर्विस

26 अक्टूबर से कोलकाता से ग्वांगझू के लिए डेली नॉन-स्टॉप फ्लाइट

नयी दिल्ली: भारत-चीन के बीच 26 अक्टूबर से डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होगी. कोरोना के समय दोनों देशों की बीच फ्लाइट सर्विस सस्पेंड कर दी गई थी. सीधी उड़ानों को फिर से शुरू करने का ऐलान सितंबर में PM नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की SCO समिट में मुलाकात के बाद हुआ है. पिछले महीने चीन के विदेश मंत्री वांग यी भी भारत आए थे.विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, दोनों देशों के एविएशन अधिकारियों के बीच इस साल की शुरुआत से ही टेक्निकल लेवल की बातचीत चल रही थी. विदेश मंत्रालय के बयान के बाद इंडिगो ने चीन के लिए अपनी सर्विस फिर से शुरू करने की घोषणा की है. इंडिगो 26 अक्टूबर से कोलकाता से ग्वांगझू के लिए डेली नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू करेगा. एयरलाइन जल्द ही दिल्ली और ग्वांगझू के बीच सीधी उड़ानें शुरू करेगी.
A320 विमानों से उड़ान शुरू करेगा इंडिगो
इंडिगो ने कहा कि वह फ्लाइट ऑपरेशन के लिए अपने एयरबस A320 नियो विमान का इस्तेमाल करेगा. इससे सीमा पार व्यापार और रणनीतिक व्यावसायिक साझेदारी के मौके फिर से स्थापित होंगे. दोनों देशों के बीच टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा. यह उड़ानें विंटर शेड्यूल के तहत शुरू होंगी, हालांकि इनकी शुरुआत दोनों देशों की एयरलाइंस के वाणिज्यिक फैसलों और सभी परिचालन मानकों के पूरा होने पर निर्भर करेगी. यह समझौता भारत और चीन के बीच लोगों से लोगों के संपर्क को और आसान बनाएगा और द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य करने में मददगार साबित होगा.

×
Date : 03 October 2025 Posted By : EDITOR
भारत-चीन के बीच डायरेक्ट फ्लाइट 26 अक्टूबर से शुरू होगी, 5 साल से बंद थी सर्विस
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]