सोनी टीवी के इंडियन आइडल में बप्पी दा ने अरुणिता कांजीलाल को एक नहीं बल्कि दो-दो गिफ्ट दिए - Update Now News

सोनी टीवी के इंडियन आइडल में बप्पी दा ने अरुणिता कांजीलाल को एक नहीं बल्कि दो-दो गिफ्ट दिए

 

मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंडियन आइडल सीजन 12 में आने वाले वीकेंड का एपिसोड बेहद सुरीला होगा, जहां म्यूज़िक इंडस्ट्री के डिस्को किंग बप्पी लहरी भी मौजूद होंगे। ‘बप्पी दा सरप्राइज़ स्पेशल’ थीम वाले इस एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस देंगे और इस शाम को यादगार बना देंगे। कंटेस्टेंट अरुणिता कांजीलाल ने ‘आओ तुम्हें चांद पर ले जाएं’ और ‘रात बाकी बात बाकी’ जैसे गाने पर शानदार परफॉर्मेंस दी, जिन्हें सभी कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ बप्पी दा से भी बहुत सारी तारीफें हासिल कीं। बप्पी दा ने सरप्राइज़ के रूप में अरुणिता कांजीलाल को एक नहीं बल्कि दो-दो खास गिफ्ट दिए। अरुणिता की परफॉर्मेंस के बाद बप्पी दा ने बताया कि उन्हें अरुणिता और उनका टैलेंट बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि उनके साथ-साथ पूरे बंगाल को अरुणिता पर गर्व है। उन्होंने अरुणिता को एक पारंपरिक बंगाली साड़ी भेंट की और कहा, “मैं आपसे यह कहना चाहता हूं कि यह गिफ्ट खास तौर पर आपके लिए बंगाल से लाया गया है। आप भी बंगाली हैं और मैं भी बंगाली हूं लेकिन साथ मिलकर हम हिंदुस्तानी हैं। तो परंपरा के अनुसार, मैंने आपके लिए यह गिफ्ट लाया है और मैं चाहूंगा कि आप मंच पर यह साड़ी खोलें और देखें कि इसमें आपके लिए एक और सरप्राइज़ है।”
बप्पी दा के कहने पर जब अरुणिता ने साड़ी की पैकिंग खोली तो एक म्यूज़िक काॅन्ट्रैक्ट देखकर दंग रह गईं और आदित्य नारायण की रिक्वेस्ट पर उन्होंने यह कॉन्ट्रैक्ट पढ़कर सुनाया। इसमें लिखा था कि बप्पी दा, अरुणिता के लिए एक गाना प्रोड्यूस, कंपोज़ और रिकॉर्ड करना चाहते हैं। यह अवसर मिलने पर अरुणिता कांजीलाल बेहद इमोशनल हो गईं और उन्होंने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि बप्पी दा मुझे इतना बड़ा सरप्राइज़ देंगे। उनके म्यूज़िक का हिस्सा बनना और उनसे इतना बड़ा गिफ्ट मिलना बड़े सम्मान की बात है और मैं बेहद खुश हूं। इसके अलावा मुझे बंगाली साड़ियां भी बहुत पसंद हैं। खुद एक लेजेंड से इतना पारंपरिक उपहार मिलना किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। मुझे उनके साथ काम करने और खास तौर पर उनसे सीखने और सभी को गर्व महसूस कराने का इंतजार है। मैं शब्दों में नहीं बता सकती कि यह दो-दो सरप्राइज़ मिलने पर मैं कितनी खुश और आभारी हूं।”
इंडियन आइडल सीजन 12, हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

×
Date : 23 July 2021 Posted By : EDITOR
सोनी टीवी के इंडियन आइडल में बप्पी दा ने अरुणिता कांजीलाल को एक नहीं बल्कि दो-दो गिफ्ट दिए
News Image

 

मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंडियन आइडल सीजन 12 में आने वाले वीकेंड का एपिसोड बेहद सुरीला होगा, जहां म्यूज़िक इंडस्ट्री के डिस्को किंग बप्पी लहरी भी मौजूद होंगे। 'बप्पी दा सरप्राइज़ स्पेशल' थीम वाले इस एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस देंगे और इस शाम को यादगार बना देंगे। कंटेस्टेंट अरुणिता कांजीलाल ने 'आओ तुम्हें चांद पर ले जाएं' और 'रात बाकी बात बाकी' जैसे गाने पर शानदार परफॉर्मेंस दी, जिन्हें सभी कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ बप्पी दा से भी बहुत सारी तारीफें हासिल कीं। बप्पी दा ने सरप्राइज़ के रूप में अरुणिता कांजीलाल को एक नहीं बल्कि दो-दो खास गिफ्ट दिए। अरुणिता की परफॉर्मेंस के बाद बप्पी दा ने बताया कि उन्हें अरुणिता और उनका टैलेंट बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि उनके साथ-साथ पूरे बंगाल को अरुणिता पर गर्व है। उन्होंने अरुणिता को एक पारंपरिक बंगाली साड़ी भेंट की और कहा, "मैं आपसे यह कहना चाहता हूं कि यह गिफ्ट खास तौर पर आपके लिए बंगाल से लाया गया है। आप भी बंगाली हैं और मैं भी बंगाली हूं लेकिन साथ मिलकर हम हिंदुस्तानी हैं। तो परंपरा के अनुसार, मैंने आपके लिए यह गिफ्ट लाया है और मैं चाहूंगा कि आप मंच पर यह साड़ी खोलें और देखें कि इसमें आपके लिए एक और सरप्राइज़ है।"
बप्पी दा के कहने पर जब अरुणिता ने साड़ी की पैकिंग खोली तो एक म्यूज़िक काॅन्ट्रैक्ट देखकर दंग रह गईं और आदित्य नारायण की रिक्वेस्ट पर उन्होंने यह कॉन्ट्रैक्ट पढ़कर सुनाया। इसमें लिखा था कि बप्पी दा, अरुणिता के लिए एक गाना प्रोड्यूस, कंपोज़ और रिकॉर्ड करना चाहते हैं। यह अवसर मिलने पर अरुणिता कांजीलाल बेहद इमोशनल हो गईं और उन्होंने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि बप्पी दा मुझे इतना बड़ा सरप्राइज़ देंगे। उनके म्यूज़िक का हिस्सा बनना और उनसे इतना बड़ा गिफ्ट मिलना बड़े सम्मान की बात है और मैं बेहद खुश हूं। इसके अलावा मुझे बंगाली साड़ियां भी बहुत पसंद हैं। खुद एक लेजेंड से इतना पारंपरिक उपहार मिलना किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। मुझे उनके साथ काम करने और खास तौर पर उनसे सीखने और सभी को गर्व महसूस कराने का इंतजार है। मैं शब्दों में नहीं बता सकती कि यह दो-दो सरप्राइज़ मिलने पर मैं कितनी खुश और आभारी हूं।"
इंडियन आइडल सीजन 12, हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Ranbir Kapoor, Yash-Starrer Ramayana Opens Advance Bookings October 20

📰 Generate e-Paper Clip Ranbir Kapoor, Yash-Starrer Ramayana Opens Advance Bookings October 20 The epic, starring Ranbir Kapoor, Rocking Star Yash and Sai Pallavi, opens advance bookings across all major ticketing platforms on Dussehra. Mumbai: Advance bookings for Ramayana, starring Ranbir Kapoor, Rocking Star Yash and Sai Pallavi, open October 20, on the auspicious occasion […]

Growth begins when we have the courage to confront our own weaknesses”: Anjali Phougat on Dussehra and personal growth

📰 Generate e-Paper Clip Growth begins when we have the courage to confront our own weaknesses”: Anjali Phougat on Dussehra and personal growth Mumbai: Fashion designer Anjali Phougat reflects on Dussehra as a reminder that the most meaningful victories often begin within. Looking back on her journey, she says learning patience and letting go of […]