BCCI gives Lifetime Achievement Award to Tendulkar

BCCI ने तेंदुलकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया:बुमराह और मंधाना बेस्ट क्रिकेटर

BCCI ने तेंदुलकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया:बुमराह और मंधाना बेस्ट क्रिकेटर

सरफराज को बेस्ट डेब्यू, अश्विन को स्पेशल अवॉर्ड

Mumbai: बीसीसीआई ने शनिवार को खिलाड़ियों को ‘नमन अवॉर्ड्स’ दिए। इस दौरान सचिन तेंदुलकर को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। मुंबई में BCCI के हेडक्वार्टर में अवॉर्ड सेरेमनी हुई। रविचंद्रन अश्विन को स्पेशल अवॉर्ड मिला, वहीं जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना को बेस्ट क्रिकेटर का अवॉर्ड मिला। सरफराज खान को बेस्ट मेंस डेब्यू और आशा शोभना को बेस्ट विमेंस डेब्यू का अवॉर्ड मिला। विमेंस क्रिकेट में मंधाना बेस्ट बैटर और दीप्ति शर्मा बेस्ट बॉलर रहीं। घरेलू क्रिकेट में शशांक सिंह को बेस्ट व्हाइट बॉल ऑलराउंडर और तनुष कोटियान को बेस्ट रेड बॉल ऑलराउंडर का अवॉर्ड दिया गया। सचिन ने कहा, ‘इस सम्मान के लिए BCCI का धन्यवाद। बोर्ड ने हमेशा अपने प्लेयर्स को सपोर्ट किया है। 1989 में मैं 16 साल का था, आज अश्विन ने मुझे ‘सर सचिन’ कहा तो मुझे अपनी उम्र का एहसास हुआ। शुरुआती मैच में कपिल पाजी ने मुझे लेट नहीं होने के लिए कहा था। तब से मैं अपनी घड़ी को 7-8 मिनट आगे कर के रखता हूं, ताकि कहीं भी लेट न जाऊं। उनका लेसन हमेशा याद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

PBKS vs GT, IPL 2026 – 4th Match Highlights : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PBKS vs GT, IPL 2026 – 4th Match Highlights : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया कूपर कोनोली #Cooper Connolly के नाबाद अर्द्धशतक नई दिल्ली: कूपर कोनोली की नाबाद पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर जीत के साथ अपने आईपीएल […]

IPL 2026 – RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दी करारी हार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 – RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दी करारी हार UNN: वैभव सूर्यवंशी (52) और यशस्वी जायसवाल (38*) की तूफानी पारियों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने 128 रनों के लक्ष्य को 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। इसी के साथ राजस्थान […]