Bengal Election 2021: पांचवें चरण की वोटिंग से पहले EC का बड़ा फैसला, चुनाव प्रचार की अवधि घटाई - Update Now News

Bengal Election 2021: पांचवें चरण की वोटिंग से पहले EC का बड़ा फैसला, चुनाव प्रचार की अवधि घटाई

नई दिल्ली। बढ़ते कोरोना संकट के बीच चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल सर्वदलीय बैठक के बाद चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में प्रचार अभियान की टाइमिंग को घटा दिया है। अब रात में चुनाव प्रचार पर रोक लगा दिया गया है। साथ ही वोटिंग के 72 घंटे पूर्व अब लाउडस्पीकर से प्रचार नहीं किया जाएगा। पश्चिम बंगाल के अंतिम तीन फेज के इलेक्शन में यह आदेश लागू होगा। इसके अलावा चुनाव आयोग ने बंगाल विधानसभा चुनाव के शेष तीन चरणों के लिए मतदान से पूर्व चुनाव प्रचार समाप्त होने की अवधि 48 घंटे से बढ़ाकर 72 घंटे कर दी है। यानी अब वोटिंग के तीन दिन पहले चुनावी प्रचार थम जाएगा। चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनावी प्रचार के समय को शाम 7 बजे तक सीमित किया है। शाम 7 बजे से सुबह 10 बजे तक चुनाव प्रचार नहीं होगा। बता दें कि बंगाल में भी कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच शुक्रवार को चुनाव आयोग ने कोलकाता में सर्वदलीय बैठक बुलाई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित श्रीनगर: श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज इसका उद्घाटन किया। दस सितंबर तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल के […]

दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक Kolkata: पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने पूजा के उद्घाटन से लेकर DJ, विसर्जन, पूजा कार्निवल, सरकारी अनुदान और सड़कों के बंद होने तक कई मुद्दों पर […]