Coronavirus पर आई खुशखबरी, सितंबर से 10 करोड़ Covaxin का होगा प्रोडक्शन - Update Now News

Coronavirus पर आई खुशखबरी, सितंबर से 10 करोड़ Covaxin का होगा प्रोडक्शन

नई दिल्ली। एक तरफ जहां देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी ने हाहाकार मचा रखा है। पिछले 24 घंटों में 2,17,353 नए कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए हैं।इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,185 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है। वहीं कई राज्यों से वैक्सीन (Vaccine) की कमी की खबरें भी सामने आ रही हैं। ऐसे में देश में वैक्सीन की कमी न हो इसके लिए मोदी सरकार ने बड़ा उठाया है। दरअसल भारत सरकार आत्मनिर्भर भारत योजना-3 मिशन कोविड सुरक्षा प्रोग्राम के तहत वैक्सीन का निर्माण देश में ही कराने जा रही है। दरअसल सरकार मई-जून तक कोवैक्सीन का उत्पादन दोगुना करेगी। केंद्र सरकार ने इसके लिए सार्वजनिक क्षेत्र की तीन कंपनियों को जिम्मेदारी दी है, साथ ही भारत बायोटेक की वैक्सीन उत्पादन क्षमता को भी बढ़ाया गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की तीन कंपनियों की बात करें तो मुंबई स्थित हाफकिन बायोफॉर्मास्यूटिकल्स कॉरपोरेशन लिमिटेड इंडियन इम्युनोलॉजिकल्स लिमिटेड (IIL) और भारत इम्युनोलॉजिकल्स और बायोलॉजिकल्स लिमिटेड (BIBCOL) को वैक्सीन के उत्पादन को बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। बयान के मुताबिक स्वदेशी वैक्सीन भारत बायोटेक की मौजूदा उत्पादन क्षमता को मई-जून 2021 तक दो गुना करने की है, जबकि जुलाई तक इसे 6 से 7 गुना तक बढ़ाया जाएगा। साफ है कि अप्रैल 2021 में वैक्सीन की 1 करोड़ उत्पादन क्षमता को जुलाई-अगस्त तक बढ़ाकर 6-7 करोड़ किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस तरह सितंबर 2021 तक प्रति महीने भारत बायोटेक वैक्सीन की उत्पादन क्षमता को 10 करोड़ तक पहुंचाया जा सकता है। योजना के मुताबिक हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक लिमिटेड के साथ अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की वैक्सीन उत्पादन क्षमता को भी अपग्रेड किया जा रहा है। साथ ही आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी भी उपलब्ध कराई जा रही है। भारत बायोटेक के बेंगलुरु स्थित नए केंद्र के लिए सरकार ने 65 करोड़ रुपये की राशि भी जारी की है। बेंगलुरु स्थित भारत बायोटेक के नए केंद्र को शुरू करने का मकसद वैक्सीन उत्पादन की क्षमता को बढ़ाना है।

×
Date : 16 April 2021 Posted By : EDITOR
Coronavirus पर आई खुशखबरी, सितंबर से 10 करोड़ Covaxin का होगा प्रोडक्शन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Semiconductor Summit-2026 : तकनीक की नई क्रांति: मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 में ₹5,800 करोड़ का निवेश प्रस्ताव, रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

📰 Generate e-Paper Clip Semiconductor Summit-2026 : तकनीक की नई क्रांति: मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 में ₹5,800 करोड़ का निवेश प्रस्ताव, रोजगार के खुलेंगे नए द्वार ढाई वर्ष में 25 से अधिक नीतियां बनाकर निवेश और औद्योगिक विकास की नई संभावनाओं के खोले द्वार सेमीकंडक्टर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और फोटोनिक्स एवं क्वांटम टेक्नोलॉजीज सेंटर ऑफ […]

मध्यप्रदेश जल्द ही बनेगा रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग में अग्रणी राज्य

📰 Generate e-Paper Clip इंडिया केम – 2026 (मुम्बई) मध्यप्रदेश जल्द ही बनेगा रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग में अग्रणी राज्य पेट्रोकेमिकल्स, फर्टिलाइजर्स और दवा निर्माण में मप्र में अनेक अवसर, निवेशकों को सुविधा, साथ और सहयोग भी देगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वस्त्र, उच्च शिक्षा, रसायन एवं उर्वरक तथा फार्मा क्षेत्र के उद्योगपतियों […]