Bengal politics heats up as video of Humayun Kabir's deal

हुमायूं कबीर की डील वाला वीडियो वायरल होने से बंगाल की सियासत गरमाई, 1000 करोड़ रुपये की डील का दावा

-टीएमसी ने की जांच की मांग, कबीर ने आरोप किए खारिज

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के चेयरमैन हुमायूं कबीर का एक कथित वीडियो वायरल होने से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। करीब 19 मिनट लंबे इस वीडियो में कबीर को कथित रूप से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ 1000 करोड़ रुपये की डील पर चर्चा करते हुए दिखाया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
वीडियो में दावा किया गया है कि हुमायूं कबीर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सत्ता से हटाने के लिए रणनीति बना रहे हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि उनकी पार्टी 60-70 सीटें जीतती है, तो उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। वीडियो में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और अन्य वरिष्ठ नेताओं से संपर्क का भी जिक्र किया गया है। इस मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी नेता कुणाल घोष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि हुमायूं कबीर के संबंध विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी, मोहन यादव और हेमंत बिस्वा सरमा से जुड़े हैं। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से मामले की जांच की मांग करते हुए सवाल उठाया कि एजेंसी अब तक चुप क्यों है। टीएमसी ने बीजेपी पर “बी टीम” और “सी टीम” के जरिए मतदाताओं को भ्रमित करने का आरोप भी लगाया।
वहीं, हुमायूं कबीर ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो पूरी तरह फर्जी है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से तैयार किया गया है। कबीर ने स्पष्ट किया कि उनका न तो मोहन यादव और न ही हेमंत बिस्वा सरमा से कोई संपर्क रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो जारी करने वालों के खिलाफ वे जल्द ही कानूनी कार्रवाई करेंगे।
गौरतलब है कि एजेयूपी इस बार राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से 118 पर चुनाव लड़ रही है और उसका गठबंधन असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के साथ है। राज्य में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होना है, जबकि मतगणना 4 मई को होगी।

×
Date : 10 April 2026 Posted By : EDITOR
हुमायूं कबीर की डील वाला वीडियो वायरल होने से बंगाल की सियासत गरमाई, 1000 करोड़ रुपये की डील का दावा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड

📰 Generate e-Paper Clip ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड नई दिल्ली: अमेरिका ने आज (गुरुवार को) IT कंपनियों- कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया है। इस प्रोग्राम के […]