Bharti Airtel strengthens connectivity for the Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार

अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार

जम्मू/श्रीनगर : भारती एयरटेल ने आज अमरनाथ यात्रा मार्ग पर अपने मोबाइल नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की है। इस पहल से क्षेत्र में तीर्थयात्रियों, सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय प्रशासन के लिए कनेक्टिविटी को और मजबूत किया गया है। बालटाल में अपनी मौजूदा उपस्थिति के अलावा, एयरटेल ने चंदनवाड़ी, पिस्सू टॉप और बेताब घाटी में नेटवर्क साइटस तैनात कर महत्वपूर्ण पहलगाम मार्ग पर नेटवर्क कवरेज स्थापित किया है। इसके साथ ही पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर निर्बाध कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई गई है।
यात्रा के दौरान संचार इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए यह तैनाती संबंधित सरकारी प्राधिकरणों और स्थानीय प्रशासन के साथ आपसी समन्वय में की गई है। विस्तारित नेटवर्क कवरेज से विश्वसनीय वॉयस और डेटा कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी, आपातकालीन संचार व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा लाखों तीर्थयात्रियों के लिए डिजिटल पहुंच बेहतर होगी। जम्मू-कश्मीर में भारती एयरटेल के सीओओ, विक्रम आरएस, ने कहा, “एयरटेल में हम सबसे चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों में भी लोगों, समुदायों और आवश्यक सेवाओं को निर्बाध रूप से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम और बालटाल, दोनों मार्गों पर हमारे नेटवर्क का विस्तार जम्मू-कश्मीर में हमारे निरंतर निवेश का प्रमाण है। साथ ही, इस महत्वपूर्ण वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं, सुरक्षा बलों और प्रशासन को हर समय विश्वसनीय कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।”
सबसे मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों में भी एयरटेल का लगातार नेटवर्क विस्तार देश में कनेक्टिविटी की चुनौतियों को दूर करने और भारत के डिजिटल बदलाव को नई गति देने के उसके निरंतर प्रयासों को रेखांकित करता है।

×
Date : 03 July 2026 Posted By : EDITOR
अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार
News Image

अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार

जम्मू/श्रीनगर : भारती एयरटेल ने आज अमरनाथ यात्रा मार्ग पर अपने मोबाइल नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की है। इस पहल से क्षेत्र में तीर्थयात्रियों, सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय प्रशासन के लिए कनेक्टिविटी को और मजबूत किया गया है। बालटाल में अपनी मौजूदा उपस्थिति के अलावा, एयरटेल ने चंदनवाड़ी, पिस्सू टॉप और बेताब घाटी में नेटवर्क साइटस तैनात कर महत्वपूर्ण पहलगाम मार्ग पर नेटवर्क कवरेज स्थापित किया है। इसके साथ ही पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर निर्बाध कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई गई है।
यात्रा के दौरान संचार इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए यह तैनाती संबंधित सरकारी प्राधिकरणों और स्थानीय प्रशासन के साथ आपसी समन्वय में की गई है। विस्तारित नेटवर्क कवरेज से विश्वसनीय वॉयस और डेटा कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी, आपातकालीन संचार व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा लाखों तीर्थयात्रियों के लिए डिजिटल पहुंच बेहतर होगी। जम्मू-कश्मीर में भारती एयरटेल के सीओओ, विक्रम आरएस, ने कहा, "एयरटेल में हम सबसे चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों में भी लोगों, समुदायों और आवश्यक सेवाओं को निर्बाध रूप से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम और बालटाल, दोनों मार्गों पर हमारे नेटवर्क का विस्तार जम्मू-कश्मीर में हमारे निरंतर निवेश का प्रमाण है। साथ ही, इस महत्वपूर्ण वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं, सुरक्षा बलों और प्रशासन को हर समय विश्वसनीय कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।"
सबसे मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों में भी एयरटेल का लगातार नेटवर्क विस्तार देश में कनेक्टिविटी की चुनौतियों को दूर करने और भारत के डिजिटल बदलाव को नई गति देने के उसके निरंतर प्रयासों को रेखांकित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]

फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल

📰 Generate e-Paper Clip फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल  – ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है नई दिल्ली: भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी […]