Indian delegation paid tribute to Khamenei in Tehran

तेहरान में भारतीय डेलिगेशन ने खामेनेई को दी श्रद्धांजलि, चारों धर्मों के गुरु भी रहे साथ

तेहरान में भारतीय डेलिगेशन ने खामेनेई को दी श्रद्धांजलि, चारों धर्मों के गुरु भी रहे साथ

UNN: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की तरफ से एक हाई लेवल डेलिगेशन ने तेहरान पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. डेलिगेशन में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा शामिल रहे.
इस दौरान भारत के विभिन्न धर्मों के धार्मिक नेताओं के साथ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी दिवंगत नेता को आखिरी सलाम पेश किया.
हसनैन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “आज तेहरान में अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया. इसके साथ ही, हालिया संघर्ष में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की.”
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती और भारत के सिख, हिंदू, मुस्लिम और ईसाई धर्मगुरुओं ने भी ईरान के दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी.
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में महबूबा मुफ्ती ने कहा, “ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई की शहादत पर अपनी गहरी संवेदना और एकजुटता व्यक्त करने के लिए तेहरान में होना मेरे लिए सम्मान की बात है. वे एक सम्मानित नेता थे, जिन्होंने धारा के विपरीत खड़े होने का साहस किया और पीड़ितों के लिए संघर्ष किया.”

×
Date : 03 July 2026 Posted By : EDITOR
तेहरान में भारतीय डेलिगेशन ने खामेनेई को दी श्रद्धांजलि, चारों धर्मों के गुरु भी रहे साथ
News Image

तेहरान में भारतीय डेलिगेशन ने खामेनेई को दी श्रद्धांजलि, चारों धर्मों के गुरु भी रहे साथ

UNN: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की तरफ से एक हाई लेवल डेलिगेशन ने तेहरान पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. डेलिगेशन में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा शामिल रहे.
इस दौरान भारत के विभिन्न धर्मों के धार्मिक नेताओं के साथ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी दिवंगत नेता को आखिरी सलाम पेश किया.
हसनैन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "आज तेहरान में अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया. इसके साथ ही, हालिया संघर्ष में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की."
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती और भारत के सिख, हिंदू, मुस्लिम और ईसाई धर्मगुरुओं ने भी ईरान के दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी.
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में महबूबा मुफ्ती ने कहा, "ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई की शहादत पर अपनी गहरी संवेदना और एकजुटता व्यक्त करने के लिए तेहरान में होना मेरे लिए सम्मान की बात है. वे एक सम्मानित नेता थे, जिन्होंने धारा के विपरीत खड़े होने का साहस किया और पीड़ितों के लिए संघर्ष किया."

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मैं भारतीय पायलट को सैल्यूट करता हूं, उनकी दिलेरी के कारण ही 174 जिंदगियां बच सकीं: बेंजामिन नेतन्याहू

📰 Generate e-Paper Clip मैं भारतीय पायलट को सैल्यूट करता हूं, उनकी दिलेरी के कारण ही 174 जिंदगियां बच सकीं: बेंजामिन नेतन्याहू UNN: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट को बुधवार को को-पायलट ने ही हाईजैक करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय कैप्टन स्मित मछार ने इसे नाकाम कर दिया. स्मित मछार […]

19 विपक्षी दल 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग घेरेंगे

📰 Generate e-Paper Clip 19 विपक्षी दल 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग घेरेंगे UNN: चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस समेत 19 विपक्षी पार्टियां 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में मार्च निकालेंगी। 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग का घेराव किया जाएगा। यह फैसला बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब […]