Rohit, Virat and Harshit's brilliant performances helped India beat

रोहित, विराट और हर्षित के शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया

सिडनी । रोहित शर्मा (नाबाद 121) और विराट कोहली (नाबाद 74) की शानदार बल्लेबाजी से भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम को 9 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ही ये सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीत ली है। पहले दोनो ही मैचों में करारी हार झेलनी वाली भारतीय टीम इस मैच में लय में नजर आयी और उसकी गेंदबाजी भी काफी अच्छी रही। अपने चयन के लिए आलोचना का शिकार हुए युवा तेज हर्षित राणा ने भी चार विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 236 रन बनाये। इस प्रकार भारतीय टीम को जीत के लिए 237 रनों का लक्ष्य मिला जो उसने 38.3 ओवर में ही केवल एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित और कप्तान शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिए ही 69 रन जोड़े। 11वें ओवर में जॉश हेजलवुड ने शुभमन को आउट कर इस जोड़ी को तोड़ा। शुभमन ने 26 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाकर 24 रन बनाये।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट और रोहित ने मेजबान गेंदबाजों को कोई अवसर नहीं दिया। रोहित ने 33वें ओवर में ही 105 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित का नौवां शतक है। उन्होंने अपनी इस पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए। इस दोनो दिग्गज बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 168 रनों की अजेय साझेदारी हुई जिससे भारतीय टीम ने आसानी से मैच अपने नाम कर लिया।
रोहित ने 124 गेंदों में 13 चौके और तीन छक्के लगाकर नाबाद121 रन बनाये। वहीं विराट ने 81 गेंदों में 7 चौके लगाते हुए नाबाद74 रन बनाए। विराट ने नेथन एलिस की गेंद पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई।

×
Date : 25 October 2025 Posted By : EDITOR
रोहित, विराट और हर्षित के शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]

यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर!

📰 Generate e-Paper Clip यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर! अदन, यमन। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। यमन सरकार के अनुसार, हूती लड़ाकों ने शुक्रवार को अदन स्थित राष्ट्रपति महल और […]