BJP gave task to workers to increase vote percentage in mp

मध्य प्रदेश में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए भाजपा ने कार्यकर्ताओं को दिया टास्क

भोपाल । मध्य प्रदेश में पहले दो चरणों में मतदान का प्रतिशत साल 2019 के चुनाव के मुकाबले काफी कम रहा है। अगले चरणों में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। साथ ही मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर रही है। राज्य में लोकसभा की 29 सीटें हैं। इनमें से 12 सीटों पर दो चरणों में मतदान हो चुका है और आने वाले समय में दो चरणों में 17 सीटों पर मतदान होना है। तीसरे चरण में नौ और चौथे चरण में आठ संसदीय क्षेत्र में मतदान होने वाला है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भोपाल प्रवास के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इन बैठकों में राज्य के नेताओं को निर्देश दिए गए कि वह आगामी दो चरणों में जिन 17 सीटों पर मतदान होना है, वहां पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रयास करें। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर 370 अतिरिक्त वोट पाने के साथ 10 प्रतिशत अधिक वोट हासिल का संकल्प लिया था। पार्टी ने आगामी चरणों के चुनाव में पन्ना प्रमुख से लेकर क्षेत्रीय सांसद और विधायकों को मतदान के दौरान मोर्चा संभालने के निर्देश दिए हैं। आगामी दो चरणों में मतदान का प्रतिशत बढ़े, इसके लिए पार्टी के नेता मतदाताओं को घरों से निकलकर मतदान केंद्र तक ले जाने के लिए प्रयास करेंगे।

×
Date : 04 May 2024 Posted By : EDITOR
मध्य प्रदेश में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए भाजपा ने कार्यकर्ताओं को दिया टास्क
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

स्टेट प्रेस क्लब म. प्र. भारतीय पत्रकारिता महोत्सव : सप्तऋषि सम्मान से इंदौर के 75+ श्रेष्ठ मीडियाकर्मी सम्मानित

📰 Generate e-Paper Clip स्टेट प्रेस क्लब म. प्र. भारतीय पत्रकारिता महोत्सव : सप्तऋषि सम्मान से इंदौर के 75+ श्रेष्ठ मीडियाकर्मी सम्मानित चौथा संसार के पत्रकार अजयसिंह तोमर भी सप्तऋषि सम्मान से सम्मानित अजयसिंह तोमर पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं और चौथा संसार के माध्यम से जनसरोकारों से जुड़े विषयों को […]