Rahul Gandhi will now lose in Rae Bareli CM Dr Mohan Yadav

राहुल गांधी की अब रायबरेली में होगी हार : CM dr. Mohan Yadav (CM मोहन यादव )

 

राहुल गांधी की अब रायबरेली में होगी हार : CM dr. Mohan Yadav (CM मोहन यादव )

भोपाल । कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन करने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी की रायबरेली में हार होने वाली है।
मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पिछली बार अमेठी से हारकर केरल तक भागे थे। वायनाड से हार की आशंका को देखते हुए राहुल गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। स्मृति ईरानी ने अमेठी में पांच साल तक काम किया है और उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में पांच विधानसभा में से चार में कांग्रेस की जमानत जब्त कराई।
उन्होंने आगे कहा कि यूपी का माहौल मोदीमय हो चुका है। पुराना रिकॉर्ड भी हम तोड़ने जा रहे हैं। राहुल गांधी अब अमेठी की बजाए रायबरेली से चुनाव लड़ने जा रहे हैं तो रायबरेली की जनता उनका इंतजार कर रही है। कांग्रेस ने जितने विकास में अवरोध पैदा किए, पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में जितनी हल्की बातें की, उन सभी बातों का कांग्रेस को हिसाब देना पडे़गा। रायबरेली से भी राहुल गांधी की हार तय है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तंज कसते हुए कहा कि प्रियंका गांधी तो रण के पहले ही रण-छोड़ हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

इतिहास का सबसे बड़ा जनाजा, जिसमें करोड़ों लोग हुए शामिल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इतिहास का सबसे बड़ा जनाजा, जिसमें करोड़ों लोग हुए शामिल -अयातुल्ला खामेनेई इमाम रजा दरगाह में हुए सुपुर्द-ए-खाक -सात दिन चले अंतिम संस्कार कार्यक्रम में 3.5 करोड़ लोगों के शामिल होने का दावा तेहरान। ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को गुरुवार को मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह […]

भारत-ऑस्ट्रेलिया यूरेनियम डील: ऊर्जा भविष्य का अहम पड़ाव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 भारत-ऑस्ट्रेलिया यूरेनियम डील: ऊर्जा भविष्य का अहम पड़ाव नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया ऑस्ट्रेलिया यात्रा में यूरेनियम आपूर्ति से जुड़ा अहम समझौता हुआ है। समझौते के तहत भारत की परमाणु ऊर्जा ज़रूरतों को पूरा करने और स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। […]