Nitin Naveen will go to Rajya Sabha from Bihar

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से जाएंगे राज्यसभा….9 प्रत्याशियों के नाम तय किए

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से जाएंगे राज्यसभा….9 प्रत्याशियों के नाम तय किए

राज्यसभा चुनाव में पार्टी की ओर से संगठन को मिला महत्व

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी पार्टी ने बिहार, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से कुल 9 प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण में संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले नेताओं को महत्व दिया है। बता दें कि देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होना है। नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार बने हैं। नवीन पटना के बांकीपुर से पांच बार विधायक हैं और बिहार की राजनीति में मजबूत पहचान है। पश्चिम बंगाल से बीजेपी ने राहुल सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है, जो राज्य में पार्टी के प्रमुख चेहरों में शुमार हैं। युवा नेता शिवेश कुमार को भी बीजेपी ने बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। बिहार में 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। वहीं, शिवेश राम 2024 का लोकसभा चुनाव सासाराम से लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वे कांग्रेस प्रत्याशी से हार गए थे। बीजेपी ने इस बार सवर्ण और दलित का कॉम्बिनेशन बनाया है। दोनों भाजपाई हैं। दोनों के पिता ने भी बीजेपी से लंबी राजनीति की है। यानि की पार्टी की तरफ से एक बार फिर से संगठन को तवज्जो दिया है। बीजेपी की ओर से जारी राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के राज्यसभा जाने की संभावनाएं फिलहाल कम होती दिख रही हैं।
वहीं असम से पार्टी ने तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को मैदान में उतारा है। दोनों नेता राज्य की राजनीति में अहम भूमिका निभा चुके हैं। असम में तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। ओडिशा से मनमोहन समल और सुजीत कुमार को बीजेपी ने टिकट दिया है। ओडिशा में बीजेपी सरकार होने से पार्टी की स्थिति मजबूत मानी जा रही है।
वहीं भगवा पार्टी ने छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। वे भाजपा महिला मोर्चा में सक्रिय रही हैं और सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती है। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं। वहीं हरियाणा से संजय भाटिया को टिकट मिला है, जो प्रशासनिक पृष्ठभूमि से आते हैं और पार्टी संगठन में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। हरियाणा में भी दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]