New Zealand reach T20 World Cup final for the second time

न्यूजीलैंड दूसरी बार टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में

न्यूजीलैंड दूसरी बार टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में

UNN: न्यूजीलैंड ने दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने बुधवार को पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया। कीवी टीम पहली बार 2021 के फाइनल में पहुंची थी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कीवियों के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 170 रन का टारगेट 12.5 ओवर में एक विकेट पर चेज कर लिया। फिन एलन ने 33 बॉल पर 100 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया।न्यूजीलैंड के ओपनर टिम साइफर्ट ने इस टूर्नामेंट में तीसरी फिफ्टी लगाई है। उन्होंने 33 गेंद पर 58 रन की पारी खेली। इस पारी में 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में टॉप-8 में बनाई जगह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में टॉप-8 में बनाई जगह UNN: भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने ग्रुप में अजेय रहने के साथ टॉप-8 में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। […]

जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे:टॉप-4 ऑलराउंडर में शामिल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे:टॉप-4 ऑलराउंडर में शामिल UNN: भारत ने गॉल टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका को 284 रन पर ऑलआउट कर पहली पारी में 178 रन की बढ़त बनाई। भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए हैं। जडेजा टेस्ट में […]