Indian government notice BBC objected to the word militant attack

भारत सरकार ने BBC को भेजा नोटिस, ‘मिलिटेंट अटैक’ शब्द पर जताई आपत्ति

New Delhi: पहलगाम आतंकी हमले की रिपोर्टिंग को लेकर भारत सरकार ने BBC के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने BBC की उस रिपोर्ट पर आपत्ति जताई है जिसमें कश्मीर के इस हमले को “मिलिटेंट अटैक” कहा गया था। सरकार का कहना है कि यह शब्द न सिर्फ भ्रामक है बल्कि आतंकवाद की गंभीरता को कम करके दर्शाता है। विदेश मंत्रालय की ओर से BBC इंडिया की प्रमुख जैकी मार्टिन को औपचारिक पत्र भेजा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्र में कहा गया है कि इस तरह की भाषा से आतंकवाद जैसे गंभीर मसले को हल्के में लेना प्रतीत होता है, जो कि किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। सरकार की ओर से साफ कर दिया गया है कि BBC की रिपोर्टिंग पर अब लगातार नजर रखी जाएगी। बताया गया है कि विदेश प्रचार और सार्वजनिक कूटनीति विभाग ने BBC को भारत की कड़ी भावनाओं से अवगत करा दिया है।
गौरतलब है कि BBC की रिपोर्ट का शीर्षक था— “Pakistan suspends visas for Indians after deadly Kashmir attack”। रिपोर्ट में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों की घटना को “मिलिटेंट अटैक” बताया गया, जिसे लेकर भारत सरकार ने रिपोर्टिंग को पक्षपातपूर्ण करार दिया।
यह मामला ऐसे वक्त सामने आया है जब हाल ही में अमेरिकी सीनेट की विदेश मामलों की कमेटी ने न्यूयॉर्क टाइम्स की भी इसी तरह की रिपोर्टिंग की आलोचना की थी। न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी पहलगाम हमले को “मिलिटेंट अटैक” बताया था, जिसके बाद अमेरिकी कमेटी ने ‘मिलिटेंट’ शब्द को हटाकर ‘आतंकवादी’ शब्द का उपयोग किया और कहा कि यह स्पष्ट रूप से आतंकवादी हमला था। भारत सरकार ने BBC को स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे शब्द चयन से न केवल मीडिया की विश्वसनीयता प्रभावित होती है, बल्कि यह आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को भी कमजोर करता है।

×
Date : 30 April 2025 Posted By : EDITOR
भारत सरकार ने BBC को भेजा नोटिस, ‘मिलिटेंट अटैक’ शब्द पर जताई आपत्ति
News Image

भारत सरकार ने BBC को भेजा नोटिस, ‘मिलिटेंट अटैक’ शब्द पर जताई आपत्ति

New Delhi: पहलगाम आतंकी हमले की रिपोर्टिंग को लेकर भारत सरकार ने BBC के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने BBC की उस रिपोर्ट पर आपत्ति जताई है जिसमें कश्मीर के इस हमले को “मिलिटेंट अटैक” कहा गया था। सरकार का कहना है कि यह शब्द न सिर्फ भ्रामक है बल्कि आतंकवाद की गंभीरता को कम करके दर्शाता है। विदेश मंत्रालय की ओर से BBC इंडिया की प्रमुख जैकी मार्टिन को औपचारिक पत्र भेजा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्र में कहा गया है कि इस तरह की भाषा से आतंकवाद जैसे गंभीर मसले को हल्के में लेना प्रतीत होता है, जो कि किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। सरकार की ओर से साफ कर दिया गया है कि BBC की रिपोर्टिंग पर अब लगातार नजर रखी जाएगी। बताया गया है कि विदेश प्रचार और सार्वजनिक कूटनीति विभाग ने BBC को भारत की कड़ी भावनाओं से अवगत करा दिया है।
गौरतलब है कि BBC की रिपोर्ट का शीर्षक था— "Pakistan suspends visas for Indians after deadly Kashmir attack"। रिपोर्ट में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों की घटना को “मिलिटेंट अटैक” बताया गया, जिसे लेकर भारत सरकार ने रिपोर्टिंग को पक्षपातपूर्ण करार दिया।
यह मामला ऐसे वक्त सामने आया है जब हाल ही में अमेरिकी सीनेट की विदेश मामलों की कमेटी ने न्यूयॉर्क टाइम्स की भी इसी तरह की रिपोर्टिंग की आलोचना की थी। न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी पहलगाम हमले को “मिलिटेंट अटैक” बताया था, जिसके बाद अमेरिकी कमेटी ने ‘मिलिटेंट’ शब्द को हटाकर ‘आतंकवादी’ शब्द का उपयोग किया और कहा कि यह स्पष्ट रूप से आतंकवादी हमला था। भारत सरकार ने BBC को स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे शब्द चयन से न केवल मीडिया की विश्वसनीयता प्रभावित होती है, बल्कि यह आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को भी कमजोर करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]