प्रकाश झा की चुप्पी पर सवाल उठाने पर भाजपा ने दिग्विजय को घेरा - Update Now News

प्रकाश झा की चुप्पी पर सवाल उठाने पर भाजपा ने दिग्विजय को घेरा

 

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वेब सीरीज आश्रम-तीन की शूटिंग के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हंगामें पर सियासत तेज होती जा रही है। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तो प्रकाश झा की चुप्पी पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं, तो भाजपा ने दिग्विजय सिंह का नेतृत्व करने वाले को मुसोलिनी का वंशज बता डाला। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है, प्रकाश झा की चुप्पी समझ नहीं आ रही है। मैं पास्टर मार्टिन नीमोलर की हिटलर की जर्मनी में लिखी कविता अगले ट्वीट में शेयर कर रहा हूं। अवश्य देखें। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने इस कविता के जरिए प्रकाश झा से कहा है कि यह फासीवादी विचारधारा से जुड़े लोग हैं जो किसी को नहीं छोड़ेंगे। दिग्विजय सिंह के ट्वीट का जवाब देते हुए भाजपा के प्रवक्ता डॉ. हितेश वाजपेयी ने कहा, आप मुसोलिनी के वंशजों के नेतृत्व में चल रहे हैं और हम गांधी के हिन्दुत्व को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। आप हिटलर और ओसामा के साथ हैं हम वीर शिवाजी और सावरकर के वंशज हैं। अन्तर साफ है, इसलिए कांग्रेस ‘साफ’ हो गयी है। ज्ञात हो कि बीते दिनों बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भोपाल के पुरानी जेल क्षेत्र में चल रही वेब सीरीज की शूटिंग का विरोध व हंगामा किया था। तब प्रकाश झा पर स्याही भी फेंकी गई और वाहनों में तोड़फोड़ की गई।

×
Date : 27 October 2021 Posted By : EDITOR
प्रकाश झा की चुप्पी पर सवाल उठाने पर भाजपा ने दिग्विजय को घेरा
News Image

 

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वेब सीरीज आश्रम-तीन की शूटिंग के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हंगामें पर सियासत तेज होती जा रही है। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तो प्रकाश झा की चुप्पी पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं, तो भाजपा ने दिग्विजय सिंह का नेतृत्व करने वाले को मुसोलिनी का वंशज बता डाला। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है, प्रकाश झा की चुप्पी समझ नहीं आ रही है। मैं पास्टर मार्टिन नीमोलर की हिटलर की जर्मनी में लिखी कविता अगले ट्वीट में शेयर कर रहा हूं। अवश्य देखें। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने इस कविता के जरिए प्रकाश झा से कहा है कि यह फासीवादी विचारधारा से जुड़े लोग हैं जो किसी को नहीं छोड़ेंगे। दिग्विजय सिंह के ट्वीट का जवाब देते हुए भाजपा के प्रवक्ता डॉ. हितेश वाजपेयी ने कहा, आप मुसोलिनी के वंशजों के नेतृत्व में चल रहे हैं और हम गांधी के हिन्दुत्व को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। आप हिटलर और ओसामा के साथ हैं हम वीर शिवाजी और सावरकर के वंशज हैं। अन्तर साफ है, इसलिए कांग्रेस 'साफ' हो गयी है। ज्ञात हो कि बीते दिनों बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भोपाल के पुरानी जेल क्षेत्र में चल रही वेब सीरीज की शूटिंग का विरोध व हंगामा किया था। तब प्रकाश झा पर स्याही भी फेंकी गई और वाहनों में तोड़फोड़ की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Vishal Chaturvedi on ‘Hanuman Ansh’s Telugu Release: “Hyderabad Is the Land of Hanuman”

📰 Generate e-Paper Clip Vishal Chaturvedi on ‘Hanuman Ansh’s Telugu Release: “Hyderabad Is the Land of Hanuman” Mumbai: Writer-director Vishal Chaturvedi, speaking at a press conference in Hyderabad, opened up about ‘Hanuman Ansh’s Telugu release and the overwhelming demand from Telugu audiences. He said, “Hyderabad is the land of Hanuman. Whenever I come to Hyderabad […]

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]