BJP will gift Sougaat-e-Modi kit to Muslims as Eidi

मुसलमानों को ईदी के रुप में सौगात-ए-मोदी किट गिफ्ट में देगी BJP

-32 लाख गरीब मुसलमानों को गिफ्ट देने का अभियान शुरु

नई दिल्ली । सबका साथ, सबका विकास के नारे के साथ ईद से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) गरीब मुसलमानों को तोहफा बांटने का अभियान शुरू करने वाली है। बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा सौगात-ए-मोदी अभियान चलाकर 32 लाख गरीब मुसलमानों को गिफ्ट देगी। मंगलवार को अभियान दिल्ली के निजामुद्दीन से शुरू हुआ। अभियान की निगरानी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर रहे है। बीजेपी का कहना है कि गरीब मुसलमान भी शान से ईद मना सकें, इसके लिए उन्हें एक किट गिफ्ट में मिलेगी।
बीजेपी के 32 हजार कार्यकर्ताओं को यह काम सौंपा गया है। बीजेपी का हर कार्यकर्ता एक मस्जिद की जिम्मेदारी लेगा। इस तरह से देशभर में 32 हजार मस्जिदों को कवर करने का प्लान है। इसके बाद गरीब मुसलमानों को ईद से पहले ही गिफ्ट दिया जाएगा। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि ईद, भारतीय नववर्ष, नौरूज, ईस्टर, गुड फ्राइडे को देखकर बीजेपी यह अभियान चला रही है।
उन्होंने कहा कि बहुत सारे अल्पसंख्यक हैं जो कि अपना त्यौहार भी ठीक से नहीं मना पाते हैं। इसके बाद उन्हें बीजेपी सौगात-ए-मोदी पेश करेगी। इसके अलावा जिला स्तर पर ईद मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। अल्पसंख्यक मोर्चा में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी यासिर जिलानी ने कहा कि यह अभियान मुस्लिम समुदाय के लिए योजनाओं को प्रमोट करने के लिए चलाया जा सके जिससे कि एनडीए को भी राजनीतिक समर्थन मिले।
पवित्र रमजान के महीने में ईद से पहले बीजेपी का यह अभियान बेहद अहम माना जा रहा है। अभियान से बीजेपी 32 लाख मुस्लिम परिवारों तक पहुंचना चाहती है। सौगात-ए-मोदी किट में कपड़े, सेंवइयां, खजूर, मेवे और चीनी होगी। इसके अलावा महिलाओं को दी जाने वाली किट में सूट का कपड़ा होगा और पुरुषों की किट में कुर्ता पायजामा का कपड़ा होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक किट की कीमत 500 से 600 रुपये होगी।

×
Date : 26 March 2025 Posted By : EDITOR
मुसलमानों को ईदी के रुप में सौगात-ए-मोदी किट गिफ्ट में देगी BJP
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]