Water Resources Department in-charge Minister Tulsiram Silawat

जल संसाधन विभाग एवं बुरहानपुर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने पेयजल प्रबंधन के संबंध में अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

इंदौर : जिले में पेयजल की समस्या ना हो, सभी को पेयजल पर्याप्त मात्रा में मिलें। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाये। यह निर्देश जल संसाधन विभाग मंत्री एवं बुरहानपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने वर्चुअली बैठक लेकर कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ एवं नगर निगम आयुक्त को दिये। बुरहानपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने निर्देशित किया कि जिले में ग्रीष्मकाल के दौरान माह अप्रैल, मई एवं जून में जल संकट जैसी स्थिति निर्मित ना हो। इसका समय रहते निराकरण कर लिया जाये। उन्होंने कहा कि पिछले 2 वर्षों की रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्रों को अभी से चिह्नित कर लिया जाये तथा बेहतर कार्ययोजना तैयार करते हुए अवगत करवाना सुनिश्चित करें। बुरहानपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने यह भी निर्देश दिये है कि पशुओं के लिए पानी, चारा सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहें।
कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक, बेहतर प्रबंधन के दिये निर्देश
निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जनपद पंचायत, नगरी निकायों एवं पीएचई विभाग के अधिकारियों से चर्चा करते हुए पेयजल आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि, सभी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत कार्ययोजना के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कहीं पर भी पेयजल की समस्या ना आने पाये। वहीं समस्या आने पर तत्काल उसका समाधान किया जायें।
कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशानुसार बुरहानपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली पेयजल कठिनाईयों के निवारण हेतु विभिन्न स्तरों पर कंट्रोल रूम स्थापित किये गये है। बुरहानपुर खण्ड के लिए स्थापित नियंत्रण कक्ष की प्रभारी, सहायक मानचित्रकार सुश्री मोनिका कोठिया (मो.नं.84628-11217), बुरहानपुर एवं नेपानगर उपखण्ड स्तर के लिए सहायक यंत्री श्री बलराम सिंह पंद्रे (मो.नं. 79740-88356), विकासखण्ड बुरहानपुर के लिए उपयंत्री श्री भारतसिंह मण्डलोई (मो.नं. 90093-00250) व विकासखण्ड खकनार के लिए उपयंत्री श्री तन्मय अवासे (मो.नं. 87703-37617) को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। कन्ट्रोल रूम में समस्त कर्तव्यस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित सहायक यंत्री, उपयंत्री, टेक्निशियन को अवगत कराते हुए निराकरण करवायेंगे।

×
Date : 26 March 2025 Posted By : EDITOR
जल संसाधन विभाग एवं बुरहानपुर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने पेयजल प्रबंधन के संबंध में अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवंबर में सभी लंबित स्वीकृतियां प्राप्त कर ले घाटों की एप्रोच रोड, पेयजल, सीवरेज और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के लिए विकसित करें वैकल्पिक बाजार भोपाल : […]

ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत

📰 Generate e-Paper Clip ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शीतला माता मंदिर के पास रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। नवरात्र […]