Budget to develop distressed Delhi

यह बजट सरकारी लेखा-जोखा नहीं, बेहाल दिल्ली को विकसित करने का बजट

-सीएम रेखा गुप्ता ने बीजेपी सरकार का एक लाख करोड़ का पहला बजट किया पेश

नई दिल्ली । दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1,00,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह 27 सालों में दिल्ली में बीजेपी सरकार द्वारा प्रस्तुत किया पहला बजट है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपना बजट भाषण शुरू करते हुए कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है। यह साधारण बजट नहीं हैं। दिल्ली की नई सरकार जो ऐतिहासिक जनादेश के साथ सत्ता में आई है, वह अपना पहला बजट पेश कर रही है। पूरा देश आज दिल्ली का बजट देखना चाहता है। ये केवल सरकारी लेखा-जोखा नहीं है बल्कि 10 साल से बेहाल दिल्ली को विकसित बनाने का बजट है। बजट में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और प्रदूषण नियंत्रण जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है। सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने बजट के लिए जनता से सुझाव मांगे थे, जिसमें ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए 10 हजार से ज्यादा सुझाव आए।
सीएम गुप्ता ने जेजे कॉलोनी झुग्गी बस्तियों का विकास के विकास के लिए 696 करोड़ रुश्पए आवंटित किए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 20 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं इसके आलावा सरकार 100 स्थानों पर अटल कैंटीन खोलेगी जिसके लिए बजट में 100 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 50 हजार अतिरिक्त सीसीटीवी लगाए जाएंगे। दिल्ली के सड़क परिवहन और बुनियादी ढांचे के विकास और एनसीआर के साथ कनेक्टिविटी पर एक हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
पेश बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के साथ ही 10 फोकस एरिया को चिह्नित किया गया है। इसमें बिजली, पानी, और सड़क का विकास का शामिल है। सीएम रेखा ने कहा कि 2025-26 के बजट में इंफ्रा प्रोजेक्ट के लिए दिल्ली सरकार ने एक हजार करोड़ रुपए का आवंटन किया है। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली को नया रूप देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

×
Date : 26 March 2025 Posted By : EDITOR
यह बजट सरकारी लेखा-जोखा नहीं, बेहाल दिल्ली को विकसित करने का बजट
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]