भाजपा का बुलडोजर मानवता के लिए खतरा : प्रियंका गांधी - Update Now News

भाजपा का बुलडोजर मानवता के लिए खतरा : प्रियंका गांधी

 

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियांका गांधी ने उत्तर प्रदेश में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई घटना को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का बुलडोजर, मानवता के लिए खतरा बन चुका है। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा, भाजपा सरकार के बुलडोजर पर लगा अमानवीयता का चश्मा इंसानियत व संवेदनशीलता के लिए खतरा बन चुका है। कानपुर की हृदयविदारक घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। हम सबको इस अमानवीयता के खिलाफ आवाज उठानी होगी। कानपुर के पीड़ित परिवार को न्याय मिले एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
गौरतलब है कि कानपुर में अतिक्रमण हटाने की घटना के दौरान मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई। जिसमें परिवार का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव के दबंगों के साथ मिलकर हमारी झोपड़ी में आग लगा दी थी। जिसमें परिवार के अन्य लोग बच कर निकल गए, लेकिन हमारी मां और बहन की मौत हो गई। दरअसल कानपुर देहात में सोमवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस-प्रशासन सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने गया था। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि एक महिला चिल्लाते हुए दौड़कर झोपड़ी में जाती है। वह अंदर से दरवाजा बंद कर लेती है। पुलिस भी वहां पहुंचती है। दरवाजा तोड़ देती है। इसी दौरान, झोपड़ी में आग लग जाती है। महिला और उसकी बेटी अंदर थीं। फिर चिल्लाने की आवाज आती है..आग लगा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

1 अगस्त से बड़ा बदलाव: LPG, पेट्रोल-डीजल, ITR और रेल टिकट के नए नियम लागू

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱1 अगस्त से बड़ा बदलाव: LPG, पेट्रोल-डीजल, ITR और रेल टिकट के नए नियम लागू Mumbai: अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही आज ,1 अगस्त से देशभर में कई बड़े नियम लागू हो गए हैं. इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर […]

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : जूडो में भारत का ऐतिहासिक धमाका, अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीते गोल्ड मेडल; राजनाथ सिंह ने दी बधाई

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : जूडो में भारत का ऐतिहासिक धमाका, अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीते गोल्ड मेडल; राजनाथ सिंह ने दी बधाई ग्लासगो। ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शुक्रवार का दिन भारतीय जूडो के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। भारतीय जूडोकाओं ने अपने शानदार प्रदर्शन […]