आईएनएस रणवीर पर बॉक्स में विस्फोट, तीन नौसेना कर्मियों की मौत - Update Now News

आईएनएस रणवीर पर बॉक्स में विस्फोट, तीन नौसेना कर्मियों की मौत

 

मुंबईः मुंबई में नौसैन्य डॉकयार्ड में भारतीय नौसेना के जहाज (आईएनएस) रणवीर में मंगलवार को हुए विस्फोट में नौसेना के तीन कर्मियों की मौत हो गई। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। भारतीय नौसेना ने बयान में कहा, “मुंबई नौसैन्य डॉकयार्ड में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, आईएनएस रणवीर के एक आंतरिक कक्ष में विस्फोट के कारण नौसेना के तीन कर्मियों की मौत हो गई। बयान में कहा गया कि जहाज के चालक दल ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और जल्दी ही स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। बयान में कहा गया है कि किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। बयान में उल्लेख किया गया, “आईएनएस रणवीर नवंबर 2021 से पूर्वी नौसैन्य कमान से क्रॉस कोस्ट अभियान तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था।” नौसेना ने कहा कि इस घटना के कारणों की जांच के लिए एक ‘बोर्ड ऑफ इंक्वायरी’ का आदेश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

चीनी के दाम अचानक क्यों बढ़े? जानें महंगाई की असली वजह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चीनी के दाम अचानक क्यों बढ़े? जानें महंगाई की असली वजह UNN: फेस्टिव सीजन से पहले चीनी की कीमतों में अचानक तेज बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 20 जुलाई 2026 को जहां चीनी की औसत कीमत करीब ₹48.18 प्रति किलो थी, वहीं 20 अगस्त को यह […]

‘FIR दर्ज करिए, वरना मैं नहीं जाऊंगा’, राहुल के धरने के बाद पैलेट गन मामले में केस दर्ज

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘FIR दर्ज करिए, वरना मैं नहीं जाऊंगा’, राहुल के धरने के बाद पैलेट गन मामले में केस दर्ज नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को घायल छात्र साहिल लोचब को साथ लेकर दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे और पैलेट गन से घायल होने के मामले में अलग से […]