BRICS Summit Key meeting between PM Modi and Guterres

BRICS Summit: PM मोदी और गुटेरस की अहम मुलाकात, वैश्विक संघर्षों पर हुआ मंथन

BRICS Summit: PM मोदी और गुटेरस की अहम मुलाकात, वैश्विक संघर्षों पर हुआ मंथन

नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुटेरस और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच शुक्रवार को द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया और यूक्रेन में जारी संघर्षों पर चर्चा हुई और बहुध्रुवीयता के महत्व व मौजूदा वास्तविकताओं को ध्यान में रखते हुए यूएन सुरक्षा परिषद समेत बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार की जरूरत पर जोर दिया गया। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर यहां हुई इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी और गुटेरस ने मौजूदा संघर्षों, नौवहन की स्वतंत्रता, सतत विकास, मानव केंद्रित एआइ, नवीकरणीय ऊर्जा और वैश्विक खाद्य सुरक्षा समेत समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान हुई प्रगति, बहुपक्षवाद को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता और संयुक्त राष्ट्र में सुधारों पर चर्चा की।’विदेश मंत्रालय के अनुसार, गुटेरस ने प्रधानमंत्री मोदी को चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता के लिए बधाई दी। जबकि यूएन महासचिव के कार्यालय की ओर से जारी बयान में गुटेरस ने भारत के साथ यूएन के निकट सहयोग की सराहना की है।

×
Date : 12 September 2026 Posted By : EDITOR
BRICS Summit: PM मोदी और गुटेरस की अहम मुलाकात, वैश्विक संघर्षों पर हुआ मंथन
News Image

BRICS Summit: PM मोदी और गुटेरस की अहम मुलाकात, वैश्विक संघर्षों पर हुआ मंथन

नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुटेरस और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच शुक्रवार को द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया और यूक्रेन में जारी संघर्षों पर चर्चा हुई और बहुध्रुवीयता के महत्व व मौजूदा वास्तविकताओं को ध्यान में रखते हुए यूएन सुरक्षा परिषद समेत बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार की जरूरत पर जोर दिया गया। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर यहां हुई इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी और गुटेरस ने मौजूदा संघर्षों, नौवहन की स्वतंत्रता, सतत विकास, मानव केंद्रित एआइ, नवीकरणीय ऊर्जा और वैश्विक खाद्य सुरक्षा समेत समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान हुई प्रगति, बहुपक्षवाद को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता और संयुक्त राष्ट्र में सुधारों पर चर्चा की।'विदेश मंत्रालय के अनुसार, गुटेरस ने प्रधानमंत्री मोदी को चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता के लिए बधाई दी। जबकि यूएन महासचिव के कार्यालय की ओर से जारी बयान में गुटेरस ने भारत के साथ यूएन के निकट सहयोग की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश जल्द ही बनेगा रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग में अग्रणी राज्य

📰 Generate e-Paper Clip इंडिया केम – 2026 (मुम्बई) मध्यप्रदेश जल्द ही बनेगा रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग में अग्रणी राज्य पेट्रोकेमिकल्स, फर्टिलाइजर्स और दवा निर्माण में मप्र में अनेक अवसर, निवेशकों को सुविधा, साथ और सहयोग भी देगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वस्त्र, उच्च शिक्षा, रसायन एवं उर्वरक तथा फार्मा क्षेत्र के उद्योगपतियों […]

मध्य प्रदेश : ₹234 करोड़ के हाईटेक जेट में उड़ान भरेंगे MP के CM मोहन यादव! जानिए विमान की शानदार खूबियां

📰 Generate e-Paper Clip मध्य प्रदेश : ₹234 करोड़ के हाईटेक जेट में उड़ान भरेंगे MP के CM मोहन यादव! जानिए विमान की शानदार खूबियां भोपाल पहुंचा बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500, 45 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान और 6,300 किलोमीटर तक सफर करने की क्षमता भोपाल | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की हवाई […]