The Indian junior men's team entered the Asia Cup hockey final

चीन में भारतीय जूनियर पुरुष टीम ने मलेशिया को हराकर एशिया कप हॉकी के फाइनल में प्रवेश किया

UNN: भारत ने पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। चीन में आज पहले सेमीफाइनल में भारत ने मलेशिया को 3-1 से हराया। कप्तान अनमोल एक्का ने दो और सुखविंदर ने एक गोल किया। खिताबी मुकाबले में भारत का सामना दक्षिण कोरिया से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान के 4-1 से पराजित किया। वहीं, जूनियर महिला हॉकी टीम कल सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से खेलेगी।
भारत ने पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। चीन के मोकी में आज पहले सेमीफाइनल में भारत ने मलेशिया को 3-1 से हराया। आज के पूरे मैच पर नजर डाले तो, टीम ने आक्रामक शुरूआत की। अजीत यादव पहले दो मिनट में दो बार मलेशियाई सर्कल में घुसे। भारत को जल्दी ही तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, हालांकि मलेशिया के गोलकीपर अम्सियार मोहम्मद आदिब ने उन्हें गोल में बदलने नहीं दिया। पहले क्वार्टर के आखिरी मिनट में मलेशिया गोल करने के करीब पहुंचा, इस बार भारतीय टीम ने उसका प्रयास नाकाम कर दिया।
इस बीच भारत को 16वें मिनट में चौथा पेनल्टी कॉर्नर मिला। कप्तान अनमोल ने इसे गोल में बदलकर भारत को बढत दिलाई। मलेशिया को जवाबी हमले में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारत के पहले रशर ने उसके इस प्रयास को भी नाकाम कर दिया। भारतीय गोलकीपर लाकड़ा ने 34वें मिनट में गोल के दो प्रयासों को नाकाम किया। चौथे क्वार्टर में भारत के लिये सुखविंदर ने दूसरा गोल किया। भारत की जूनियर महिला टीम कल सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से खेलेगी। टीम ने कल सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 19-शून्‍य से हराया। जहां, पूजा मलिक ने हैट्रिक लगाई, जबकि सनिका चंद्रकांत माने, मधु सिदार, सुप्रिया और रोशनी ऐंद ने दो-दो गोल किए।

×
Date : 12 September 2026 Posted By : EDITOR
चीन में भारतीय जूनियर पुरुष टीम ने मलेशिया को हराकर एशिया कप हॉकी के फाइनल में प्रवेश किया
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें?

📰 Generate e-Paper Clip IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें ? India vs New Zealand: टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है. सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. इस सीरीज में […]

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]