UP में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार के आरोप में 3 पर केस दर्ज

 

आगरा। उत्तर प्रदेश में 12 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। शमशाबाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शमशाबाद थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 5,6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार को हुई जब पीड़िता अपने घर में अकेली थी क्योंकि उसके माता पिता एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। अधिकारी ने कहा कि आरोपियों में से एक ने लड़की को बहकाया और उसे गांव के बाहरी इलाके में एक सुनसान इमारत में ले गया, जहां उसके दोस्त पहले से मौजूद थे। तीनों ने अपराध किया और भाग गए। उन्होंने पीड़िता को घटना के बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

हाथरस सड़क हादसे पर राष्ट्रपति-पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता का ऐलान

  हाथरस सड़क हादसे पर राष्ट्रपति-पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता का ऐलान नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए भीषण सड़क हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। साथ ही केंद्र सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले परिवारों को 2 लाख रुपए और घायलों को […]

कांग्रेस पार्टी ने बजरंग पुनिया को बनाया ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष

  कांग्रेस पार्टी ने बजरंग पुनिया को बनाया ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को पहलवान बजरंग पुनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ” कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बजरंग […]