UP में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार के आरोप में 3 पर केस दर्ज - Update Now News

UP में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार के आरोप में 3 पर केस दर्ज

 

आगरा। उत्तर प्रदेश में 12 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। शमशाबाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शमशाबाद थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 5,6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार को हुई जब पीड़िता अपने घर में अकेली थी क्योंकि उसके माता पिता एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। अधिकारी ने कहा कि आरोपियों में से एक ने लड़की को बहकाया और उसे गांव के बाहरी इलाके में एक सुनसान इमारत में ले गया, जहां उसके दोस्त पहले से मौजूद थे। तीनों ने अपराध किया और भाग गए। उन्होंने पीड़िता को घटना के बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

BJP की नई टीम: 2027 से 2029 तक सत्ता के रण की पूरी तैयारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BJP की नई टीम: 2027 से 2029 तक सत्ता के रण की पूरी तैयारी नई दिल्ली। लंबी प्रतीक्षा के बाद सामने आई भाजपा की राष्ट्रीय टीम संकेत दे रही है कि एक-एक नाम तय करने के लिए पूरा होमवर्क किया गया है। नेतृत्व की निगाह यदि नवीन टीम में नई […]

JSSC-CGL परीक्षा रद: छात्र नेता देवेंद्र महतो ने तोड़ा अनशन, सरकार के फैसले को बताया ‘झारखंड की बड़ी जीत’

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱JSSC-CGL परीक्षा रद: छात्र नेता देवेंद्र महतो ने तोड़ा अनशन, सरकार के फैसले को बताया ‘झारखंड की बड़ी जीत’ रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री द्वारा जेएसएससी-सीजीएल (JSSC-CGL) और टीडीपीएल (TDPL) द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद करने की घोषणा के बाद छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अपना अनशन तोड़ दिया […]