Cover story Archives - Page 346 of 422 - Update Now News

T20 सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे, भारत को 21 रनों से हराया

  रांची। रांची में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत को न्यूजीलैंड ने 21 रनों हरा दिया। इसके साथ ही 3 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 0-1 पीछे हो गई है। भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने शानदार ऑलराउंड परफॉर्मेंस किया, लेकिन वे टीम इंडिया को जीत नहीं […]

राजद से हुई गुप्त डील पर जनता को जवाब दें नीतीश : सुशील मोदी

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच क्या गुप्त समझौता (डील) हुआ है, यह जानने का पूरा हक बिहार की जनता को है। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जो मुद्दे उठाये हैं, उसे टालने के बजाय नीतीश […]

279 दिनों बाद तिकुनिया कांड के आरोपी आशीष मिश्र को मिली रिहाई, कोर्ट ने रखी शर्तें

  नई दिल्ली। 279 दिनों तक सलाखों के पीछे रहने के बाद तिकुनिया कांड में आरोपी आशीष मिश्र को आज सलाखों से रिहाई मिल गई। आरोपी को मीडिया से बचाते हुए जेल के पीछे के दरवाजे से रिहा किया गया। इस बीच कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि यह जमानत सशर्त है। आरोपी को […]

राजस्थान : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा-सनातन धर्म ही भारत का राष्ट्रीय धर्म

जालौर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को राजस्थान के भीनमाल, जालौर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में जीर्णोद्धार एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। कहा इस धार्मिक आयोजन में जिस प्रकार जाति, मजहब और धर्म के भेदभाव को छोड़कर आपकी एकता देखने को मिल रही है, इसे सबको दैनिक जीवन में स्वीकार […]

भारत बना नंबर वन, न्यूजीलैंड को 90 रन से हराया

इंदौर। शुभमन गिल (112) और रोहित शर्मा (101) और शार्दुल ठाकुर (3/45) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने यहां होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को तीसरे और अंतिम वनडे में न्यूजीलैंड को 90 रनों से मात दी। इसके साथ भारत सीरीज 3-0 से जीत कर वनडे रैंकिंग में नंबर 1 बन गया। भारतीय टीम […]

प्रधानमंत्री मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी के आगमन पर उनका स्वागत किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी का गर्मजोशी से स्वागत किया, जो 24 से 26 जनवरी तक तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर यहां पहुंचे हैं। सीसी गुरुवार को 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। मोदी ने ट्वीट किया, “राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी का भारत में […]

UP को अंधकार से निकालकर विकास की ऊंचाइयों की तरफ लेकर जा रहे: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। यूपी के 74वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि हम उत्तर प्रदेश को अंधकार से निकालकर विकास की ऊंचाइयों की तरफ लेकर जा रहे हैं। सीएम योगी ने मंगलवार को अवध शिल्प ग्राम में आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस के कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे […]

बिहार में सिर्फ जातिगत आधार पर वोट नहीं पड़ता : प्रशांत किशोर

  गोपालगंज। चर्चित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कहा कि बिहार में सिर्फ जातिगत आधार पर वोट नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव होता है तो उसमें समाज के हर पहलुओं का योगदान होता है, जिसमें जाति भी एक पहलू है, लेकिन सिर्फ जाति के आधार पर पर ही वोट पड़ता […]

मणिपुर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

  इंफाल। मणिपुर के थौबल जिले के खेतड़ी लीकाई में मंगलवार को कुछ हथियारबंद बदमाशों ने भाजपा नेता लैशराम रामेश्वर सिंह की उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी, पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। संदिग्धों में से एक को गिरफ्तार करने वाली पुलिस ने कहा कि हत्या का कारण अभी तक […]