राजद से हुई गुप्त डील पर जनता को जवाब दें नीतीश : सुशील मोदी - Update Now News

राजद से हुई गुप्त डील पर जनता को जवाब दें नीतीश : सुशील मोदी

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच क्या गुप्त समझौता (डील) हुआ है, यह जानने का पूरा हक बिहार की जनता को है। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जो मुद्दे उठाये हैं, उसे टालने के बजाय नीतीश कुमार को उनका जवाब देना चाहिए। मोदी ने कहा कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के अनुसार डील 2023 में तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनवाने और नीतीश कुमार के राष्ट्रीय राजनीति में जाने की हुई है। उन्होंने कहा कि इस डील की सच्चाई क्यों छिपायी जा रही है? जगदानंद जब कह रहे थे कि बड़ी चीज पाने के लिए छोटी चीज का त्याग करना पड़ता है, तब उनकी बात का अर्थ क्या है ? मोदी ने कहा कि कुशवाहा के मुद्दों का जवाब देने के बजाय नीतीश कुमार उनके दल बदलने पर अनावश्यक टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं नीतीश कुमार तीन बार लालू प्रसाद के साथ गए और दो बार पलटकर भाजपा के साथ आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राहुल गांधी ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर इसे चुनावी बिल” करार दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर इसे चुनावी बिल” करार दिया -कांग्रेस नेता ने चेताया- पहली स्ट्राइक गैस पर, अगली स्ट्राइक पेट्रोल-डीज़ल पर होगी नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार […]

नेपाल के राजदूत डॉ. शर्मा का कार्यकाल समाप्त

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नेपाल के राजदूत डॉ. शर्मा का कार्यकाल समाप्त -विदाई मुलाकात में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने की योगदान की सराहना नई दिल्ली । भारत में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इस अवसर पर भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने उनसे विदाई […]