भारत बना नंबर वन, न्यूजीलैंड को 90 रन से हराया - Update Now News

भारत बना नंबर वन, न्यूजीलैंड को 90 रन से हराया

इंदौर। शुभमन गिल (112) और रोहित शर्मा (101) और शार्दुल ठाकुर (3/45) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने यहां होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को तीसरे और अंतिम वनडे में न्यूजीलैंड को 90 रनों से मात दी। इसके साथ भारत सीरीज 3-0 से जीत कर वनडे रैंकिंग में नंबर 1 बन गया। भारतीय टीम के385/9 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम कड़ा संघर्ष करने के बावजूद 41.2 ओवर में 295 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से डेवोन कॉनवे (138) और हेनरी निकोल्स (42) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। भारत की ओर से शार्दुल के अलावा, कुलदीप यादव ने भी तीन विकेट चटकाए। वहीं, युजवेंद्र चहल ने दो विकेट झटके, जबकि हार्दिक पांड्या और उमरान मलिक ने एक-एक विकेट लिया। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम को पहले ही ओवर में हार्दिक ने फिन एलेन (0) को बोल्ड कर बड़ा झटका दिया। इसके बाद, तीसरे नंबर पर आए हेनरी निकोल्स ने डेवोन कॉनवे के साथ मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। दोनों ही बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर जमकर हमला किया। इस बीच, कॉनवे ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

×
Date : 25 January 2023 Posted By : EDITOR
भारत बना नंबर वन, न्यूजीलैंड को 90 रन से हराया
News Image

इंदौर। शुभमन गिल (112) और रोहित शर्मा (101) और शार्दुल ठाकुर (3/45) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने यहां होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को तीसरे और अंतिम वनडे में न्यूजीलैंड को 90 रनों से मात दी। इसके साथ भारत सीरीज 3-0 से जीत कर वनडे रैंकिंग में नंबर 1 बन गया। भारतीय टीम के385/9 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम कड़ा संघर्ष करने के बावजूद 41.2 ओवर में 295 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से डेवोन कॉनवे (138) और हेनरी निकोल्स (42) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। भारत की ओर से शार्दुल के अलावा, कुलदीप यादव ने भी तीन विकेट चटकाए। वहीं, युजवेंद्र चहल ने दो विकेट झटके, जबकि हार्दिक पांड्या और उमरान मलिक ने एक-एक विकेट लिया। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम को पहले ही ओवर में हार्दिक ने फिन एलेन (0) को बोल्ड कर बड़ा झटका दिया। इसके बाद, तीसरे नंबर पर आए हेनरी निकोल्स ने डेवोन कॉनवे के साथ मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। दोनों ही बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर जमकर हमला किया। इस बीच, कॉनवे ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

शारदीय नवरात्रि 2026: आज से शुरू हुआ मां दुर्गा की आराधना का महापर्व!

📰 Generate e-Paper Clip शारदीय नवरात्रि 2026: आज से शुरू हुआ मां दुर्गा की आराधना का महापर्व! 11 अक्टूबर से नवरात्रि का शुभारंभ, 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा भक्ति, शक्ति और आस्था के नौ दिन! रविवार, 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा और शुभ […]

बौखलाहट नहीं काबू कर पा रहे एलन मस्क, फिर उगला जहर

📰 Generate e-Paper Clip बौखलाहट नहीं काबू कर पा रहे एलन मस्क, फिर उगला जहर नई दिल्ली। उपग्रह संचार कंपनी स्टारलिंक को भारत में कारोबार की अनुमति नहीं मिलने से अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क अपनी बौखलाहट पर काबू नहीं कर पा रहे हैं। शनिवार को लगातार तीसरे दिन उन्होंने इस मुद्दे पर जहर उगला। इस […]