T20 सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे, भारत को 21 रनों से हराया - Update Now News

T20 सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे, भारत को 21 रनों से हराया

 

रांची। रांची में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत को न्यूजीलैंड ने 21 रनों हरा दिया। इसके साथ ही 3 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 0-1 पीछे हो गई है। भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने शानदार ऑलराउंड परफॉर्मेंस किया, लेकिन वे टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके। इस हार के बाद रांची के मैदान पर भी भारत का अजेय रिकॉर्ड टूट गया। इससे पहले यहां भारत की टीम ने यहां कोई भी टी-20 मुकाबला नहीं गंवाया।
इससे पहले डेरिन मिचेल (59 नाबाद) और डेवोन कॉन्वे (52) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत यहां जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को खेले जा रहे पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 177 रनों का लक्ष्य दिया। न्यूजीलैंड टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन बनाए। भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने दो विकेट चटकाए। वहीं, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और शिवम मावी ने एक-एक विकेट लिया। इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 47 रन बनाए। इस दौरान, सलामी बल्लेबाज फिन एलेन (35) और मार्क चैपमैन (0) जल्द ही पवेलियन लौट गए। इससे पहले, एलेन ने शानदार शुरुआत की और कई बाउंड्रियां लगाईं। इसके बाद, डेवोन कॉन्वे भारतीय गेंदबाजों पर टूट पड़े। वहीं, दूसरी ओर ग्लेन फिलिप्स ने संभलकर खेलना शुरू किया, जिससे न्यूजीलैंड 10 ओवर में दो विकेट गंवाकर 79 रन पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]